Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

थाने और पुलिस चौकी एरिया में अपराध कंट्रोल नहीं हुआ तो SHO का होगा डिमोशन, सीएम सैनी के सख्त आदेश

2

फरीदाबाद : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। फरीदाबाद के सूरजकुंड में मौजूद सीएम सैनी ने स्पष्ट कहा कि जिस थाने या पुलिस चौकी में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण नहीं रहेगा, वहां के एसएचओ को डिमोशन कर सब-इंस्पेक्टर बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री सूरजकुंड में बजट को लेकर उद्योगपतियों से विचार-विमर्श के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर सख्त रुख दोहराया।

सीएम ने क्राइम को लेकर कहा कि हरियाणा के हर आदमी खासतौर से महिलाओं की सुरक्षा उनकी सरकार की अहम जिम्मेदारी है। इसलिए हरियाणा में अगर कहीं पर कोई थाना इंचार्ज अपने इलाके में क्राइम या नशे के व्यापार को नही रोक पा रहा है तो उसको डिमोशन कर उसको सब इंस्पेक्टर बनाया जाएगा। उनकी पुलिस के अधिकारी समय-समय पर सभी थाना इंचार्जों की के काम की समीक्षा करते है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.