Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, पुनर्वास नीति का सकारात्मक असर

5

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास योजनाओं से प्रभावित होकर दंतेवाड़ा जिले में 63 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. हथियार छोड़कर नक्सलियों ने शांतिपूर्ण और सम्मानजनक जीवन जीने का संकल्प लिया.

63 माओवादियों का सरेंडर

छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल विरोधी अभियान के तहत लागू पुनर्वास नीति का सकारात्मक असर लगातार देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में नक्सली विचारधारा से प्रभावित भटके हुए 63 लोग ने हथियार छोड़े.

आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगी हरसंभव सहायता

पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि यह पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार के लिए बड़ी सफलता है. नक्सली विचारधारा को छोड़कर मुख्यधारा में लौटना यह दर्शाता है कि विकास और विश्वास की नीति कारगर साबित हो रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन आत्मसमर्पित नक्सलियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.

सरेंडर नक्सलियों का बनेगा आधार, पैन कार्ड, खुलेगा बैंक खाता

एसपी राय ने आगे बताया कि समर्पित नक्सलियों के लिए विशेष कैंप लगाकर आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, ताकि भविष्य में वे छत्तीसगढ़ सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें और विकास की राह पर आगे बढ़ सकें.

बस्तर में साल 2026 के नक्सल सरेंडर

  • 7 जनवरी 2026- सुकमा में 64 लाख के इनामी 26 नक्सलियों का सरेंडर
  • 6 जनवरी 2026- धमतरी में 5 लाख की इनामी महिला नक्सली का सरेंडर

छत्तीसगढ़ में साल 2025 के बड़े नक्सली सरेंडर

  • 16 दिसंबर 2025- बीजापुर में 34 नक्सलियों ने डाले हथियार
  • 8 दिसंबर 2025- राजनांदगांव में 12 नक्सलियों का सरेंडर
  • 26 नवंबर 2025- बीजापुर में 41 नक्सलियों का सरेंडर
  • 25 नवंबर 2025- नारायणपुर में 28 नक्सलियों का सरेंडर
  • 26 नवंबर 2025- बीजापुर में 41 नक्सलियों का सरेंडर
  • 25 नवंबर 2025- नारायणपुर में 28 नक्सलियों का सरेंडर
  • 17 अक्टूबर 2025- 210 नक्सलियों का सरेंडर
  • 24 जुलाई 2025- बस्तर में 67 नक्सलियों का सरेंडर
  • 27 जून 2025- नारायणपुर में 6 माओवादियों का सरेंडर
  • 6 जून 2025- दंतेवाड़ा में 7 नक्सलियों का आत्मसमर्पण
  • 2 जून 2025-सुकमा में 16 माओवादियों का अत्मसमर्पण
  • 27 मई 2025-सुकमा में 18 नक्सलियों का सरेंडर
  • 23 मई 2025- बस्तर में 33 नक्सलियों का सरेंडर
  • 13 मई 2025- दंतेवाड़ा में 6 नक्सलियों का सरेंडर
  • 8 अप्रैल 2025- दंतेवाड़ा मे 26 माओवादियों का आत्मसमर्पण
  • 7 अप्रैल 2025- नारायणुपर में 5 महिला नक्सलियों का सरेंडर
  • 28 फरवरी 2025- सुकमा में 7 माओवादियों ने डाले हथियार
  • 9 जनवरी 2025- बीजापुर में 13 नक्सलियों का सरेंडर

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.