Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Geeta Zaildar ने काबू किया सितारों की मौत की अफवाहें फैलाने वाला व्यक्ति, किए बड़े खुलासे

16

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक गीता जैलदार ने सोशल मीडिया पर मशहूर कलाकारों और नामी हस्तियों की मौत से जुड़ी झूठी खबरें फैलाने वाले एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ लिया है। यह व्यक्ति लंबे समय से फेक वीडियो बनाकर लोगों को गुमराह कर रहा था और सितारों की मौत की अफवाहें फैला रहा था।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पिछले 3 से 4 सालों से यह फर्जी सोशल मीडिया पेज चला रहा था। गीता जेलदार के सवालों के जवाब में उसने माना कि वीडियो वही खुद बनाता था और उनमें इस्तेमाल की गई आवाज भी उसी की होती थी।

आरोपी ने कई बड़ी हस्तियों की दर्दनाक मौत की झूठी खबरें फैलाईं, जिनमें शामिल हैं-

  • Gurpreet Ghuggi: वीडियो में दावा किया गया कि मशहूर कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी का निधन हो गया है।
  • Ammy Virk: गैंगस्टरों के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से मौत की झूठी खबर फैलाई गई।
  • Sanjay Dutt: एक भीषण सड़क हादसे में बॉलीवुड अभिनेता की मौत की फर्जी अफवाह उड़ाई गई।
  • Charanjit Singh Channi: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री के बारे में भी गलत खबरें प्रसारित की गईं।
  • इसके अलावा Diljit Dosanjh एवं Babbu Maan जैसे कलाकारों के नाम भी इन फेक खबरों में इस्तेमाल किए गए।

गीता जेलदार ने किया खुलासा

सामने आए वीडियो में गीता जेलदार आरोपी को पकड़कर उसकी करतूतें सार्वजनिक करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे पिछले तीन दिनों से इस व्यक्ति की तलाश कर रहे थे। गायक ने कहा कि अब इस तरह की फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की अफवाहें फैलाने की हिम्मत न कर सके। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाने वालों को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.