Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां... Kashi Vishwanath Mahashivratri 2026: काशी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 3 KM लंबी लाइन; जानें बाबा विश्... Uzma Khan Kanwar Yatra: मुराद पूरी हुई तो कांवड़ लेकर निकलीं उजमा खान, महादेव की भक्ति में लीन होकर ...

फर्जी मार्कशीट पर सरपंच ने लड़ा चुनाव, अब हुआ बड़ा एक्शन… काफी समय से चल रहा था फरार

4

कुरुक्षेत्र: जिले में 10वीं की फर्जी मार्कशीट पर चुनाव लड़ने के आरोपी सरपंच को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सरपंच ने खुद को बचाने के सेशन कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट (SC) तक खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन SC ने उसके केस को डिसमिस कर दिया।

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद के खरींडवा गांव के पवन कुमार ने साल 2022 में अपने गांव से सरपंची का चुनाव लड़ा था। पवन कुमार ने अपने नामांकन पत्र में CBSE की 10वीं क्लास की मार्कशीट लगाई थी। करीब 300 वोट से जीत चुनाव जीतने पर पवन कुमार को गांव का सरपंच नियुक्त किया गया था। पवन कुमार से चुनाव हारने वाले संजीव कुमार ने नवंबर 2022 में उपायुक्त कुरुक्षेत्र (DC) को एक शिकायत दी थी। संजीव कुमार ने सरपंच पवन कुमार पर 10वीं क्लास की फर्जी मार्कशीट बनवाने, चुनाव में झूठा शपथपत्र देने और तथ्यों को छिपाने का आरोप लगाया था।

तत्कालीन DC ने इस शिकायत की जांच कराई। जांच में पवन कुमार अपनी 10वीं की मार्कशीट को असली साबित नहीं कर पाए। इस पर 27 दिसंबर 2024 को तत्कालीन DC ने पवन कुमार को सरपंच पद से तुरंत हटाने ऑर्डर देकर सस्पेंड कर दिया। संजीव कुमार ने 30 दिसंबर 2024 को पवन कुमार के खिलाफ बुरी नीयत से फर्जी मार्कशीट तैयार करने, सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने और गलत तरीके से सरपंच पद हासिल करने का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत पर पुलिस ने पिछले साल जनवरी में थाना शाहाबाद में IPS की धारा 420, 120-बी, 463, 465, 466, 467 और 471 के तहत FIR दर्ज की थी। थाना शाहाबाद के SHO जगदीश टामक ने बताया कि कई दिनों से आरोपी पवन कुमार फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश से आरोपी सरपंच पवन कुमार को 2 दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि फर्जी मार्कशीट बनाने और केस में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ा जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.