Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...

सड़क सुरक्षा माह : बाइक रैली निकालकर सेफ ड्राइविंग का दिया संदेश, ट्रैफिक रूल फॉलो करने की अपील

27

दुर्ग : दुर्ग जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा सप्ताह के बजाय पूरे एक महीने सड़क सुरक्षा माह अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत भट्टी थाना पुलिस एवं यातायात पुलिस ने विशाल बाइक रैली का आयोजन किया. बाइक रैली में 100 से अधिक पुलिस और सीआईएसएफ जवानों के साथ आम नागरिकों ने भी हिस्सा लिया.

यातायात नियमों का पालन करने की अपील

बाइक रैली भट्टी थाना परिसर से शुरु होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी. रैली के माध्यम से लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, लेन अनुशासन का पालन करने, गति सीमा में वाहन चलाने और ट्रैफिक सिग्नलों का सम्मान करने जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए गए. रैली के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, जीवन अनमोल है जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां भी प्रदर्शित की गईं.

सड़क सुरक्षा माह के तहत यह बाइक रैली विशेष रूप से हेलमेट के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निकाली गई है.अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर चोटें केवल हेलमेट या सीट बेल्ट न लगाने के कारण होती हैं, जिन्हें आसानी से टाला जा सकता है- पीडी चन्द्र, ट्रैफिक टीआई

भट्टी थाना प्रभारी राजेश साहू ने कहा कि प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है और इसके अंतर्गत लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

हमने दोपहिया वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न करने की अपील की- राजेश साहू,प्रभारी भट्टी थाना

स्कूली छात्रों के वाहन किए गए जब्त

पुलिस प्रशासन का मानना है कि लगातार एक माह तक चलने वाला यह अभियान लोगों की सोच में बदलाव लाएगा और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में मददगार सिद्ध होगा. सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत दुर्ग यातायात पुलिस ने केपीएस और जेआरडी स्कूल के 15 नाबालिगों के वाहन जब्त किए.बिना लाइसेंस और हेलमेट वाहन चलाने पर परिजनों को बुलाकर समझाइश दी गई. एक मॉडिफाइड बुलेट पर 6000 रुपए का चालान किया गया। पुलिस ने अभिभावकों से नाबालिगों को वाहन न देने की अपील की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.