Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Air Quality Index Today: दिवाली से पहले दिल्ली में सांसों का संकट, एक्यूआई 350 के पार पहुंचकर ... Vivo V80 Price Cut in Flipkart Sale: वीवो वी80 स्मार्टफोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, 54 हजार से कम म... Sukh Samriddhi ke Upay: घर में सुख-शांति और मां लक्ष्मी के वास के लिए अपनाएं ये पारंपरिक उपाय, दूर ह... India vs New Zealand ODI Series: वनडे सीरीज से पहले कीवी टीम को बड़ा झटका, रचिन रवींद्र और मार्क चैप... Aaj Ka Mausam 2 November 2026: नवंबर में भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी, मौसम विभाग ने इन राज्यों ... Mutual Fund Direct Plan New Rules: म्यूचुअल फंड निवेश से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, 1 नवंबर 2026 स... Florida Plane Crash: अमेरिका के फ्लोरिडा में दर्दनाक विमान हादसा, नौ लोगों को ले जा रहा बिजनेस जेट क... Kushinagar Road Accident: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में छह ल... US Midterm Elections 2026: अमेरिका के नस्लवादी इतिहास वाले फोरसिथ काउंटी में उतरीं भारतीय मूल की शुच... Shah Rukh Khan Birthday Gift: सुपरस्टार शाहरुख खान के जन्मदिन पर फिल्म 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल ज...

पत्नी की मौत के बाद मासूम बेटी से करता था गंदा काम, बच्ची ने पुलिस को बताई बाप की करतूत

37

उत्तर प्रदेश के मेरठ से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. कलयुगी पिता पर शराब पीकर अपनी सगी मासूम बेटी के साथ छेड़खानी का आरोप है. पत्नी की मौत के बाद आरोपी पिता अपनी बेटी पर गलत नजर रख उसके साथ गंदी हरकतें करता था. बिन मां की पीड़ित बच्ची ने शिकायत अपने मामा से की. मामा ने पुलिस को आरोपी के बारे में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने आरोपी पिता की गिरफ्तार किया है.

पीड़िता का आरोप है की उसका पिता शराब के नशे में घर आकर उसके साथ गंदा काम करता था. उसकी मां की मौत हो चुकी है. वह अपने भाई-बहनों के साथ घर में रहती है. आरोपी पिता कोई कारोबार नहीं करता है. वह रोज रात को शराब पीकर घर आता है और उससे छेड़खानी करता है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने पीड़ित बच्ची को आशा ज्योति केंद्र भेजा है.

बच्ची की मां की हो चुकी है मौत

शर्मसार करने वाली वारदात जिले के मवाना थाना क्षेत्र की है. यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ ही छेड़खानी कर दी. 9 साल की पीड़ित बच्ची की मां नही है और आरोपी पिता बेरोजगार है. उसे शराब पीने की लत है. मंगलवार को पीड़ित बच्ची अपने मामा के साथ थाने पहुंची और पिता के खिलाफ तहरीर दी है. उसने अपने पिता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है. छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर बच्ची को आशा ज्योति केंद्र भेजा है.

मामा के साथ पहुंची पुलिस के पास

मवाना के एक मोहल्ला निवासी 9 साल की बच्ची अपने मामा के साथ थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि पापा मेरे साथ गंदा काम करते हैं. उसने बताया कि कैसे पिता उसके साथ छेड़छाड़ करता है. विरोध करने पर मारपीट करता है. 9 साल की बच्ची की मां का देहांत लंबे समय पहले हो गया था. बच्ची अपने पिता के साथ रहती थी. बच्ची के 2 भाई है और 1 बहन है. एक बहन अपने मामा के साथ रहती है और पीड़ित बच्ची अपने पिता और दो भाई के साथ घर में रहती है.

एसपी देहात ने बताया कि ये एक माइनर बच्ची ने अपने पिता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. बच्ची की मां नहीं है और 3 भाई बहन है, जिसमे से एक बहन रिश्तेदारों के साथ रहती है. आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है. उसको सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.