Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

गढ़वा में कड़ाके की ठंड, नगर परिषद द्वारा कई जगहों पर अलावा की व्यवस्था

28

गढ़वाः झारखंड के गढ़वा जिला में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. यहां पर तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है जिसके कारण लोग ठिठुर रहे हैं. नगर परिषद ने शहर में 32 जगहों पर अलावा की व्यवस्था की है. जिसका प्रतिमाह खर्च लगभग 15 लाख रुपए आ रहा है.

गढ़वा में अलग-अलग स्थानों पर अलाव की व्यवस्था

ठंड को देखते हुए गढ़वा नगर परिषद पूरी तरह सक्रिय हो गई है. इसके बढ़ते प्रकोप से आमजन, विशेषकर रात में बाहर रहने वाले लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की समुचित व्यवस्था की गई है. अलाव की व्यवस्था शुरू होने से राहगीरों खासकर रिक्शा चालकों, दिहाड़ी मजदूरों, फुटपाथ पर रहने वाले जरूरतमंदों और देर रात तक काम करने वाले लोगों को काफी राहत मिल रही है.

धूप निकलने के बाद ठंड से मिलती है राहत

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से जिला में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. देर रात और सुबह के समय ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है. मंगलवार गढ़वा जिला का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं सुबह से 11 बजे तक आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे. ऐसे में लोगों को सुबह 11 बजे के बाद धूप के दर्शन हुए, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली.

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए यह व्यवस्था अस्थायी नहीं बल्कि पूरे शीतकाल के दौरान जारी रहेगी. इसके लिए संबंधित कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि जहां अधिक संख्या में लोग एकत्रित होते हैं, वहां अतिरिक्त अलाव की व्यवस्था की जाए.

आश्रय गृह में भी ठहरने की व्यवस्था

नगर परिषद की ओर से यह भी ध्यान रखा जा रहा है कि अलाव सुरक्षित स्थानों पर जलाया जाए, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना न हो. आश्रय गृह में भी है ठहरने की व्यवस्था की गई है. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि जिन लोगों को रात में ठहरने की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए आश्रय गृह में व्यवस्था की गई है ताकि लोग ठंड से बच सकें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.