Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स सिलेक्शन ट्रायल, रायपुर और बिलासपुर में वेन्यू, जानिए कहां कौन से होंगे ट्रायल

32

रायपुर : छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स हो रहा है. राज्य की ओर से खेलने वाली टीमों के लिए ट्रायल 6 से 8 जनवरी तक रायपुर और बिलासपुर में है. खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स का आयोजन छत्तीसगढ़ में अगले महीने यानी 14 फरवरी को होने जा रहा है. इसमें QR कोड और रजिस्ट्रेशन लिंक से खिलाड़ी ऑनलाइन पंजीयन के साथ ही ट्रायल स्थल पर ऑफलाइन पंजीयन करा सकते हैं. खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में छत्तीसगढ़ के मूल निवासी जनजाति खिलाड़ी चयन प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं. छत्तीसगढ़ के रायपुर में वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, फुटबॉल और हॉकी का चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई है. वहीं बिलासपुर में तीरंदाजी, एथलेटिक्स और तैराकी के लिए चयन प्रतियोगिता होगी.

14 फरवरी से खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम का आयोजन

इंटरनेशनल वेटलिफ्टर और वेट लिफ्टिंग कोच अजय दीप सारंग ने बताया कि खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स 14 फरवरी से होना है. इसके पहले संस्करण के लिए मेजबानी छत्तीसगढ़ को मिली है. 6 से 8 जनवरी तक चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई है. यह प्रतियोगिता बिलासपुर और रायपुर में हो रही है. जिसमें 6 विधाओं में चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है.

चयन प्रक्रिया में कैसे हिस्सा ले सकते हैं खिलाड़ी

अजय दीप नारंग ने बताया कि चयन ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ी क्यूआर कोड और रजिस्ट्रेशन लिंक अपना ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं. सभी ट्रायल स्थलों पर ऑफलाइन पंजीयन भी किए जा रहे हैं. छत्तीसगढ़ के स्थायी निवासी अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ी ही चयन ट्रायल में भाग लेने के पात्र होंगे. महिला एवं पुरूष दोनों वर्गों में पात्र खिलाड़ियों के लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है. खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने ट्रायल में हिस्सा लेने पहुंचने वाले सभी खिलाड़ियों से अपने अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र और आधार कॉर्ड के साथ ही स्थानीय प्रमाण पत्र की मूल कॉपी साथ लाने को कहा है.

रायपुर में कहां पर होंगे ट्रायल

रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में 6 जनवरी को सवेरे 9 बजे से वेट-लिफ्टिंग, 7 जनवरी को सवेरे 9 बजे से कुश्ती और 7 जनवरी और 8 जनवरी को सवेरे 9 बजे से फुटबॉल के लिए ट्रायल होंगे. 7 जनवरी और 8 जनवरी को सवेरे 9 बजे से रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हॉकी खिलाड़ियों का ट्रायल होगा.

बिलासपुर में कहां होंगे ट्रायलबिलासपुर के स्वर्गीय बीआर यादव स्टेडियम में 7 जनवरी को सबेरे 9 बजे से तीरंदाजी और एथलेटिक्स के ट्रायल होंगे. बिलासपुर के सरकंडा स्थित जिला खेल परिसर में 7 जनवरी को सबेरे 9 बजे से तैराकी खिलाड़ियों का ट्रायल होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.