Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कोनपारा धान खरीदी घोटाला: 6.55 करोड़ रुपए की अनियमितता पर एफआईआर, फड़ प्रभारी गिरफ्तार

15

जशपुर: खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी के दौरान बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है. थाना तुमला क्षेत्र के अंतर्गत धान खरीदी उप केंद्र कोनपारा, तुमला में 6 करोड़ 55 लाख 26 हजार 979 रुपये की आर्थिक गड़बड़ी पाए जाने पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोनपारा (पंजीयन क्रमांक 128) के धान खरीदी उपकेंद्र में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा धान खरीदी और परिदान के रिकॉर्ड में गंभीर हेराफेरी की गई. प्राथमिक जांच और संयुक्त जांच दल के भौतिक सत्यापन में बड़े पैमाने पर धान की कमी उजागर हुई है.

रिकॉर्ड और भौतिक सत्यापन में भारी अंतर

जांच में सामने आया कि खरीफ वर्ष 2024-25 में केंद्र के कम्प्यूटर रिकॉर्ड के अनुसार कुल 1,61,250 क्विंटल धान की खरीदी दर्शाई गई, जबकि मिल और संग्रहण केंद्रों को कुल 1,40,663.12 क्विंटल धान ही दिया गया. यानी 20,586.88 क्विंटल धान की कमी पाई गई. संयुक्त जांच दल द्वारा मौके पर भौतिक सत्यापन के दौरान भी धान उपलब्ध नहीं मिला.

कितनी हुई आर्थिक क्षति

प्रति क्विंटल 3,100 रुपये के हिसाब से 20,586.88 क्विंटल धान की कीमत 6 करोड़ 38 लाख 19 हजार 328 रुपये आंकी गई है. इसके अलावा धान पैकिंग में उपयोग हुए नए-पुराने कुल 4,898 बारदाने, जिनकी कीमत 17 लाख 7 हजार 651 रुपये बताई गई है. कुल मिलाकर शासन को 6 करोड़ 55 लाख 26 हजार 979 रुपये का आर्थिक नुकसान होने का अंदेशा है.

छह आरोपियों पर एफआईआर

पुलिस ने अपेक्स बैंक के नोडल अधिकारी राम कुमार यादव (उम्र 61 वर्ष) की रिपोर्ट पर समिति स्तर पर पदस्थ छह अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 320, 336, 338 एवं 61 के तहत अपराध दर्ज किया है.

इन पर हैं आरोप

⦁ भुनेश्वर यादव (खरीदी केंद्र के प्राधिकृत अधिकारी)

⦁ जयप्रकाश साहू (समिति प्रबंधक)

⦁ शिशुपाल यादव (फड़ प्रभारी)

⦁ जितेंद्र साय (कंप्यूटर ऑपरेटर)

⦁ अविनाश अवस्थी (सहायक फड़ प्रभारी)

⦁ चंद्र कुमार यादव (उप सहायक फड़ प्रभारी)

एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार

पुलिस ने फड़ प्रभारी शिशुपाल यादव (उम्र 39 वर्ष), निवासी ग्राम झारमुंडा, थाना तुमला, जिला जशपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि अपेक्स बैंक जशपुर के नोडल अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर धान खरीदी उपकेंद्र कोनपारा में खरीफ वर्ष 2024-25 के दौरान हुई करोड़ों रुपये की अनियमितता के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, शेष आरोपियों की पतासाजी की जा रही है. प्रकरण की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यदि और तथ्य या संलिप्तता सामने आती है तो आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.