Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ganga-Yamuna Expressway Link: यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 16 गांवों की 740 एकड़ ज... Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सराफा कारोबारी से बड़ी उठाईगिरी, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिनदहाड़... Devi Ahilyabai Holkar Airport News: इंदौर एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प: 1 करोड़ यात्री क्षमता के लिए अप... Railway News Update: होली पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, आज से... Gwalior News Update: सवर्ण समाज का ग्वालियर में शक्ति प्रदर्शन: आरक्षण और UGC के मुद्दों पर लामबंद ह... Shocking Incident: 5 दिनों तक मां की लाश के साथ रहा परिवार, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख रह गई ... भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट! 2600 करोड़ की सड़क बनने से पहले ही धंसी, ओवरब्रिज की दीवारों पर आ... त्योहारों पर 'मौत' का सामान! गंदगी में बन रहे थे 1600 किलो गुलाब जामुन, प्रशासन की छापेमारी से मिलाव... Gwalior Board Exam 2026: ग्वालियर में 150 छात्रों को दिए गए गलत पेपर, परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे तक चल... MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 719 पर बस और वैन की जोरदार भिड़ं...

भोजपुर से कांग्रेस की किसान यात्रा का आगाज, जीतू पटवारी ने बताया अपना रोडमैप

4

रायसेन : मध्य प्रदेश कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. किसान कांग्रेस के आह्वान पर ‘किसान जन आंदोलन यात्रा’ की शुरुआत भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से हुई. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य बीजेपी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जन-जन की आवाज़ को बुलंद करना है. इस मौके पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मोहन यादव सरकार को किसान विरोधी करार दिया.

बीजेपी सरकार ने किसानों को दिया धोखा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा “दिल्ली से लेकर भोपाल में बैठी बीजेपी सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही हैं. मोदी की गारंटी के नाम पर किसानों से झूठ बोला गया. प्रदेश का 97% किसान कर्ज में डूबा हुआ है. खाद के लिए कितने माह से किसान रात-रातभर लाइनों में खड़े हो रहे हैं. लेकिन खाद नहीं मिल पा रहा है. नकली बीज व खाद ने किसानों की कमर तोड़ दी है.”

शिवराज सिंह को लिया निशाने पर

जीतू पटवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए कहा “20 साल तक किसान का बेटा बनने का ढोंग करने वाले ने अंततः किसानों को धोखा दिया. बीमा कंपनियों की मनमानी, मुआवजे में गड़बड़ी, खाद-बीज की किल्लत और फसलों के उचित दाम न मिलना सरकार की सबसे बड़ी विफलता है. किसान अपनी फसलों को किसान खेत में ही नष्ट करने को मजबूर हैं. कौन है किसानों की सुनने वाला. हमारी सरकार आने पर किसान की हर समस्या का समाधान किया जाएगा.”

बेतवा नदी की बदहाली पर चिंताई जताई

प्रेस वार्ता के दौरान जीतू पटवारी ने बेतवा नदी के बदहाल स्वरूप पर भी चिंता व्यक्त की. उन्होंने आरोप लगाया “शिवराज सिंह चौहान ने वर्षों तक इस मुद्दे पर जनता को भ्रमित किया और केवल झूठे प्रलोभन दिए. उनकी सरकार आने पर किसानों और आम जनता की राय के आधार पर बेतवा के मुद्दे का स्थायी समाधान किया जाएगा.”

​किसानों की सरकार बनाने का संकल्प

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा “इस यात्रा के माध्यम से वे गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याओं को सुनेंगे और एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे. इसी रिपोर्ट के आधार पर आगामी समय में कांग्रेस का किसान एजेंडा तय होगा. आने वाली सरकार किसानों की सरकार होगी.

दो चरणों में होगी किसान जन आंदोलन यात्रा

किसान यात्रा दो प्रमुख चरणों में आयोजित की जा रही है. ​प्रथम चरण: मंगलवार को भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुआ. ये सांची विधानसभा क्षेत्र में समाप्त होगा. ​द्वितीय चरण सिलवानी विधानसभा सीट से प्रारंभ होकर उदयपुरा विधानसभा सीट में संपन्न होगी. ​

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.