Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मानहानि केस में सांसद कंगना रनौत बठिंडा कोर्ट में नहीं हुई पेश, कोर्ट ने दिए ये आदेश

18

बठिंडा: मानहानि के एक मामले में भाजपा की सांसद व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की आज बठिंडा की अदालत में पेशी निर्धारित थी, लेकिन वह तय समय पर अदालत में उपस्थित नहीं हुईं। उनके अदालत में न पहुंचने के चलते मामले को लेकर आगे की कार्रवाई पर अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला किसान आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है, जिसे लेकर बठिंडा की एक महिला द्वारा मानहानि की याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ता का आरोप है कि कंगना रनौत द्वारा की गई टिप्पणी से उनकी छवि को ठेस पहुंची है। आज की पेशी को लेकर सुबह से ही अदालत परिसर में हलचल बनी रही। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, लेकिन कंगना रनौत की अनुपस्थिति के कारण सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी।

अदालत में कंगना रनौत की ओर से उनके वकील उपस्थित हुए और उनकी अनुपस्थिति को लेकर पक्ष रखा। वहीं, याचिकाकर्ता पक्ष ने सांसद की लगातार गैर-हाजिरी पर आपत्ति जताई और अदालत से सख्त रुख अपनाने की मांग की। अदालत अब अगली सुनवाई की तारीख तय करेगी, जिस पर आगे की कानूनी प्रक्रिया निर्भर करेगी।

पूरा मामला

आपको बता दें कि, दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान मामला शुरू हुआ। महिंदर कौर निवासी गांव बहादुरगढ़ जंडिया बठिंडा ने कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। बुजुर्ग महिला महिंदर कौर ने कंगना रनौत पर आरोप लगाया था कि, उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके खिलाफ एक गलत पोस्ट डाली थी। पोस्ट में कंगना ने कहा था, किसान प्रदर्शन में आने वाली महिलाएं 100-100 रुपए लेकर आती हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.