Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

‘लिफ्ट देते ही मुझे 600 रुपए दिए, बोले- बात नहीं मानी तो…’, गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती

1

फरीदाबाद : गैंगरेप पीड़िता का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह बता रही है कि 29 दिसम्बर को घर पर मां के साथ झगड़ा हो गया था। गुस्से में मैं अपनी फ्रेंड के घर चली गई। यहां कुछ समय बिताने के बाद वापस घर आने लगी।

पीड़िता ने बताया कि रात करीब 12 बजे 2 नंबर चौक से कल्याणपुरी 3 नंबर चौक तक जाने के लिए गाड़ी ढूंढ रही थी। तभी ईको वैन से मैंने लिफ्ट मांगी। उसमें 2 युवक सवार थे। उसने कहा कि मैं वैन में बैठ गई। तभी एक युवक ने मुझे कहा कि तुम परेशान हो, बच्चों के लिए खाते में पैसे डाल देता हूं। उसने 600 रुपए डाल दिए। पैसे देने के बाद उसने मुझे 2-3 थप्पड़ मारे। मुझे नहीं पता था कि उन्होंने गलत काम के लिए पैसे डाले हैं। उन्होंने मुझसे वैन में गलत काम किया। पीड़िता ने बताया कि वे कह रहे थे कि जो कह रहे हैं कर ले नहीं तो गुड़गांव ले जाकर खाई में फेंक आएंगे। इसके बाद मुझे घर छोड़ने की बजाय वे सैनिक कॉलोनी की तरफ ले गए। आरोपियों ने मेरा फोन अपने पास रख लिया ताकि में किसी को कॉल न कर सकूं। वह उसे चलती वैन से फेंककर भाग गए।

एक आरोपी यू.पी., दूसरा एम.पी. का थाना कोतवाली पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की बड़ी बहन की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर पीछा करते हुए पुलिस ने दोनों एम्बुलैंस सवार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इनमें से एक उत्तर प्रदेश और दूसरा मध्य प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस सभी तथ्यों की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही दोनों की पीड़िता से शिनाख्त परेड करवाई जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.