Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छतरपुर में स्वतंत्रता दिवस के दिन दर्दनाक हादसा, आजादी की खुशियां मातम में बदलीं रीवा के सोहागी पहाड़ में डिलीवरी बैग में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव: इलाके में सनसनी, डिलीवरी बॉय ह... सरई रेलवे स्टेशन पर कोयला डंपिंग को लेकर MP हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और DRM से मांगा जवाब इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई: 4.5 करोड़ की सोने की ईंटों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, टीम पर किया पथरा... शिवपुरी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल, ग्वालियर ले जाते समय बुजुर्ग की मौत उमरिया में 13 करोड़ की लागत से बने 369 सामुदायिक शौचालय बदहाल: कहीं लगे ताले, तो कहीं टोंटी-टंकियां ... ग्वालियर: ड्राई डे पर शराब पीकर कार से मचाया तांडव, 7 घायल और कई वाहन क्षतिग्रस्त; चालक गिरफ्तार कैल्शियम और प्रोटीन का पावरहाउस है मखाना: डाइट में शामिल करें ये 4 टेस्टी रेसिपीज़, हड्डियां होंगी म... ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत: किसान के बेटे हसन महमूद ने झटके 9 विकेट, रचा नया इतिहास भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म 'रामायण', 4000 करोड़ के बजट पर यश ने समझाया गणित

हरियाणा में ठंड का कहर जारी, आज भी शीतलहर का अलर्ट, खेतों में जमने लगा पाला…चिंता में किसान

29

 हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अब तो रात ही नहीं बल्कि दिन में भी लगातार तापमान गिर रहा है। पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी कड़ाके की ठंड के साथ ठंडी हवाएं चलने की संभावना जताई है। रात के समय महेंद्रगढ़ जिला सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन के समय करनाल और कैथल जिले प्रदेश में सबसे ठंडे रहे, जहां अधिकतम तापमान केवल 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही खेतों में पाला जमने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तरी जिलों में गहरा कोहरा पड़ने का अनुमान है। इन जिलों में अंबाला, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र शामिल हैं। वहीं हिसार व सिरसा में भी गहरा कोहरा पड़ सकता है। इनके अलावा अन्य स्थानों पर कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि महेंद्रगढ़ जिला व अन्य कई स्थानों पर तापमान नीचे जाने की वजह से खेतों में पाला भी जम सकता है। जिससे किसानों की फसलों में नुकसान हो जाएगा।

वहीं बीता दिन रविवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, जहां प्रदेश के 9 जिलों में ‘कोल्ड डे’ की स्थिति बनी रही। कई इलाकों में रात को इतना पारा गिर गया कि अब खेतों में फसलों में पाला जमना शुरु हो गया है। जिससे किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.