Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडि... एमपी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत होली पर बदमाशों का तांडव! मुफ्त शराब के लिए मांगी रंगदारी, मना करने पर बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो

मनरेगा के लिए कांग्रेस का ‘मिशन 2026’: नई कमेटी का गठन, 10 जनवरी से मोदी सरकार के खिलाफ ‘आर-पार’ की जंग

5

मनरेगा कानून का नाम बदलकर अब VB-G RAM G हो गया है. इसके विरोध में कांग्रेस ने ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ आंदोलन करने का ऐलान किया है. इसकी निगरानी के लिए अजय माकन की अध्यक्षता में एक कॉर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है. इसमें जयराम रमेश, प्रियांक खरगे, संदीप दीक्षित, उदित राज और अन्य नेताओं को शामिल किया गया है. 10 जनवरी से कांग्रेस का मनरेगा बचाओ अभियान चलेगा.

कांग्रेस का आरोप है कि नया VB-G RAM G एक्ट मनरेगा की आत्मा को खत्म कर रहा है, जिससे काम का अधिकार अब कानूनी हक नहीं रहेगा. इसके साथ ही इस योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने को भी पार्टी ने बड़ा मुद्दा बनाया है. मनरेगा बचाओ अभियान के कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी सरकार के नए कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरें. पंचायत से पार्लियामेंट तक यह आंदोलन चलेगा.

कमेटी में ये 9 लोग शामिल

  1. अजय माकन- संयोजक
  2. जयराम रमेश
  3. संदीप दीक्षित
  4. उदित राज
  5. प्रियांग खरगे
  6. डी अनसूया सीताक्का
  7. दीपिका पांडेय सिंह
  8. सुनील पवार
  9. मनीष शर्मा

Mgnrega

VB-G RAM G बन चुका है कानून

वीबी-जी राम जी का पूरा नाम ‘विकसित भारतगारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण ( Viksit Bharat Guarantee for Rozgar And Mission Gramin) है. मनरेगा कानून की जगह इसे नया नाम दिया गया है. पिछले साल दिसंबर में इसे संसद से पास किया गया. कुछ दिन बाद राष्ट्रपति ने भी इसे मंजूरी दे दी. इसके बाद यह अब यह कानून बन चुका है.

इस योजना का मकसद 2047 तक देश को एक ‘विकसित राष्ट्र’ बनाना है. यह योजना गांवों में रोजगार देने के साथ-साथ वहां आधुनिक बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए लाई गई है. इस योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है. संसद में इसको लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ. बावजूद इसके यह बिल अब कानून बन चुका है. कांग्रेस अभी भी इसके खिलाफ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !