Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां... Kashi Vishwanath Mahashivratri 2026: काशी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 3 KM लंबी लाइन; जानें बाबा विश्... Uzma Khan Kanwar Yatra: मुराद पूरी हुई तो कांवड़ लेकर निकलीं उजमा खान, महादेव की भक्ति में लीन होकर ...

वाल्मीकि समाज ने एक राष्ट्र एक चुनाव का हस्ताक्षर कर किया समर्थन

2

चंडीगढ़ : वाल्मीकि समाज ने एक राष्ट्र एक चुनाव का हस्ताक्षर कर समर्थन किया है। कुरुक्षेत्र के एतिहासिक महर्षि वाल्मीकि आश्रम में प्रदेशभर से एकत्र हुए वाल्मीकि समाज के युवाओं ने स्टूडेंट फॉर वन नेशन वन इलेक्शन हस्ताक्षर अभियान के प्रदेश संयोजक कर्ण प्रताप सिंह की अध्यक्षता एवं कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी व श्याम सिंह राणा की उपस्थिति में एक राष्ट्र एक चुनाव की मुहिम में हस्ताक्षर करके अपना समर्थन दिया।

 इस अवसर पर बोलते हुए मुहिम के प्रदेश संयोजक कर्ण प्रताप सिंह ने एक राष्ट्र एक चुनाव के बारे में विस्तार से बताया साथ ही इससे देश को होने वाले फायदे भी गिनवाए। उन्होंने अपने संबोधन में देश में एक ही समय पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक के चुनाव करवाये जाने से राष्ट्र के समय, संसाधनों के व्यय एवं सुरक्षाबलों की तैनाती जैसे अनेक फायदों पर विस्तारपूर्वक विचार रखे।

कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी एवं श्याम सिंह राणा ने भी अपने संबोधन में एक राष्ट्र एक चुनाव के फायदे गिनवाते हुए इसका समर्थन किया। उन्होंने लोगों को इसके बारे में जागरूक करने के लिए स्टूडेंट फॉर वन नेशन वन इलेक्शन की टीम को बधाई दी। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उपस्थित वाल्मीकि समाज के युवाओं द्वारा हाथ उठाकर एवं इस अभियान में अपने हस्ताक्षर देकर एक देश एक चुनाव का समर्थन किया। आज के इस कार्यक्रम में स्टूडेंट फॉर वन नेशन वन इलैक्शन के प्रदेश संयोजक कर्ण प्रताप सिंह के अलावा कुरुक्षेत्र लोकसभा के संयोजक रविन्द्र कालवन और जिला संयोजक राहुल गुलिया भी उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.