Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बेमेतरा में चलते ट्रक में लगी आग, बाल बाल बचे ड्राइवर और हेल्पर

17

बेमेतरा: जिले के बेरला जनपद में आने वाले ग्राम सिलघट में बीती मध्य रात्रि एक बड़ा सड़क हादसा टल गया. सिलघट मुख्य मार्ग पर मुरूम लेकर जा रहे एक चलते हाइवा (ट्रक) में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. आग इतनी भयानक थी कि पूरा ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया.

बाल-बाल बचे ड्राइवर-हेल्पर: ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, हाइवा बेरला क्षेत्र का बताया जा रहा है. रात करीब 01 बजे सिलघट से मुरूम लोड कर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था. इसी दौरान ट्रक के इंजन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे लपटें उठने लगीं. कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे केबिन और ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और ट्रक जलकर खाक हो गया है. घटना में ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर बाल बाल बचे हैं.

ड्राइवर और हेल्पर ने दिखाई सूझबूझ: हादसे के वक्त ट्रक में ड्राइवर और हेल्पर मौजूद थे. जैसे ही केबिन में धुआं भरा, ड्राइवर ने तत्काल सूझबूझ दिखाई और वाहन को धीमा कर दोनों ने नीचे छलांग लगा दी. समय रहते ट्रक से बाहर निकलने के कारण दोनों की जान बाल-बाल बच गई. घटना के तुरंत बाद चालक ने वाहन मालिक को हादसे की सूचना दी है.

चलते ट्रक में लगी आग से ग्रामीणों ने हड़कंप: कड़ाके की ठंड और आधी रात के सन्नाटे के बीच सड़क पर धूं-धूं कर जलते ट्रक को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुटे. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की यह पहली बड़ी घटना है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है. फिलहाल ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुका है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.