Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

प्रभास-संजय दत्त नहीं, ‘द राजा साब’ का असली ‘गेम चेंजर’ होगा ये सितारा! डायरेक्टर के खुलासे से मची खलबली

27

तेलुगू सुपरस्टार प्रभास की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. फिलहाल अभिनेता अपनी जल्द रिलीज होने जा रही फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में इस पिक्चर का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है. ट्रेलर ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को लेकर अब डायरेक्टर मारुति ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि आखिर कौन सा एक्टर कहानी का मिजाज बदलेगा?

बता दें कि प्रभास के साथ द राजा साब में बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में हैं. संजय दत्त के अलावा फिल्म का हिस्सा एक और बॉलीवुड एक्टर है. ये अभिनेता हैं बोमन ईरानी. बोमन ईरानी के लुक ने भी फैंस की एक्साइटमेंट में इजाफा कर दिया था. वहीं अब डायरेक्टर ने भी बोमन के रोल पर बड़ा खुलासा कर दिया है. मारुति ने बताया है कि बोमन ईरानी का किरदार बेहद अहम साबित होने वाला है.

बोमन का किरदार बदलेगा कहानी का मिजाज

बोमन ईरानी चाहे द राजा साब में सपोर्टिंग रोल निभा रहे हैं, लेकिन डायरेक्टर ने उनके किरदार को अहम और खास बताया है. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि बोमन का रोल कहानी को नई दिशा देने का काम करता है, जिससे कि दर्शकों को एक नया एक्सपीरियंस मिलेगा. उन्होंने बताया कि बोमन की एंट्री से न सिर्फ कहानी का लेवल ऊंचा गया है, बल्कि इसके जरिए प्रभास के किरदार को भी गहराई मिली है.

कब रिलीज होगी ‘द राजा साब’?

इससे पहले मारुति ने अपनी फिल्म की तारीफ करते हुए दावा किया था कि ऐसी फिल्म पैन इंडिया लेवल पर कभी किसी ने नहीं देखी होगी. ये फिल्म हिप्नोटिज्म के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी. प्रभास अब तक के सबसे अलग लुक में नजर आएंगे. जबकि संजय दत्त रुह कंपा देने वाले भूत के रोल में हैं. पिक्चर का हिस्सा मालविका मोहनन, रिद्धी कुमार, निधि अग्रवाल, जरीना वहाब और ब्रह्मानंदम भी हैं. सिनेमाघरों में ये फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.