Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नोएडा अजय हत्याकांड का पर्दाफाश: साढ़ू ही निकला कातिल, ई-रिक्शा चालक समेत 3 गिरफ्तार; ‘अवैध संबंधों’ ने दी मौत

10

नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों के चलते हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने पूछताछ में कई हैरान करने वाले खुलासे किए है. जांच में सामने आया है कि एक व्यक्ति ने अपने ही साढ़ू की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को छिपाने के लिए गड्ढे में दबा दिया था.

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले अजय मुखिया के रूप में हुई थी. अजय रायपुर गांव क्षेत्र में झुग्गी में रहकर मजदूरी करता था. वह 28 दिसंबर को अचानक से लापता हो गया था. जिसके बाद परिजनों ने थाना सेक्टर-126 में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी. तलाश के दौरान गुरुवार देर रात रायपुर पुश्ता रोड के पास झाड़ियों में उसका शव बरामद हुआ.

अवैध संबंध में साढ़ू की हत्या

डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, जिसमें गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई. इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी. जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी रामवचन मांझी की पत्नी के साथ मृतक अजय मुखिया के अवैध संबंध थे, जो कि रिश्ते में उसका जीजा लगता था. इसी बात को लेकर रामवचन और अजय के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था.

शव को लगा दिया था ठिकाने

पारिवारिक तनाव और बदनामी के डर से रामवचन ने अपने साढ़ू अजय को रास्ते से हटाने की साजिश रची. रामवचन ने अपने दूसरे साढ़ू साजन मांझी उर्फ सज्जन के साथ मिलकर मर्डर का प्लान तैयार किया. प्लान के तहत, साजन ने अजय को शराब पीने के बहाने बुलाया और फिर नशे की हालत में दोनों ने मिलकर अजय का गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद दोनों लोगों ने शव को सुनसान इलाके में गड्ढा खोदकर दबा दिया और फिर मौके से फरार हो गए.

ई-रिक्शा चालक ने की थी मदद

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए तीसरे आरोपी अशोक जो ई-रिक्शा चालक है उसकी मदद ली थी. तीनों ने मिलकर शव को पॉलिथीन में बांधा और सेक्टर-126 के रायपुर इलाके में एक गड्ढे में दबा दिया था, ताकि किसी को भी हत्या के बारे में पता न चले. पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन और स्थानीय सूचना तंत्र के आधार पर आरोपियों की पहचान की.

पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उनकी निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन ई-रिक्शा और अन्य अहम साक्ष्य भी बरामद किए गए है. इस खौफनाक हत्या से इलाके में दहशत का माहौल था. हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.