Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

जबलपुर के मुख्य बाजार में आधी रात 2 घंटे तक भारी बवाल, पुलिस ने लाठियां भांजीं

31

जबलपुर : शीतलहर और कोहरे के आगोश में ठिठुर रहे जबलपुर में आधी रात करीब एक बजे माहौल अचानक गर्मा गया. शहर के मुख्य बाजार में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी. मारपीट में 6 लोग घायल हुए. इस दौरान एक पक्ष पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाकर जैन समाज सड़कों पर उतर आया. पुलिस के खिलाफ नारेबाजी होने लगी.

मामला बेकाबू होते देख शहर के 8 थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया. बेकाबू हो रहे लोगों पर पुलिस ने बल प्रयोग कर हालात संभाले. गुस्साई भीड़ को तितर-बितर करने के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए.

मामूली विवाद ने गंभीर रूप लिया

जबलपुर के मुख्य बाजार कमानिया गेट क्षेत्र स्थित बड़कुल मिष्ठान भंडार में संचालक और कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. इस विवाद में कर्मचारी ने अपने साथियों को बुला लिया. कर्मचारी के साथियों ने दुकान संचालक के साथ अभद्र व्यवहार किया. आरोप है कि संचालक के साथ ही जैन समाज को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया. इसके बाद जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए.

अभद्र टिप्पणी का आरोप लगा भड़का जैन समाज

जैन समाज के लोगों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की. पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया. लेकिन जैन समाज के लोग आरोपियों को खुद के हवाले करने की मांग करने लगे. मामला गर्माता देख मौके पर 5 पुलिस थानों की पुलिस बल मौके पर बुला ली गई. भीड़ को बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया. .

पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप

जैन समाज के लोगों ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाकर नारेबाजी की. प्रत्यक्षदर्शी अर्जित जैन के अनुसार “बड़कुल होटल में दुकान संचालक और कर्मचारियों का विवाद हुआ, कर्मचारी द्वारा अपने साथियों को बुलाया गया, जिन्होंने आकर बेसबॉल से तोड़फोड़ और मारपीट की. जैन समाज को अपशब्द बोले. इससे पूरा समाज इकठ्ठा हो गया.” प्रत्यक्षदर्शी अभिषेक वत्सल के अनुसार “कुछ असमाजिक लोगों ने जैन समाज पर अभद्र टिप्पणी की. जब समाज के लोग इकठ्ठा हुए तो पुलिस लाठीचार्ज किया.”

3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, 2 की गिरफ्तारी

एडिशनल एसपी सिटी आयुष गुप्ता के अनुसार “फिलहाल 3 लोग अतुल पटेल, रोहित राजपूत और सचिन शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. बेकाबू लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.