Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

सोना खरीदने वालों के लिए राहत: आज कीमतों में आई मामूली गिरावट, जानें 24 से 14 कैरेट का ताजा रेट

31

3 जनवरी 2026 को सोने की कीमतों में एक बार फिर बड़ी हलचल देखने को मिल रही है. लगातार बढ़ती महंगाई और वैश्विक बाजार में उथल-पुथल के बीच पीली धातु के दाम आसमान छू रहे हैं. सोने की चमक फीकी पड़ने के बजाय और तेज होती जा रही है, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब और घर के बजट पर पड़ रहा है. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) और सराफा बाजारों के ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि सोना अब रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा है.

बाजार बंद होने के बाद भी भाव में तेजी

सप्ताह के अंत यानी शनिवार और रविवार को आमतौर पर सराफा बाजार बंद रहते हैं, इसलिए शुक्रवार को जिस भाव पर बाजार बंद होता है, वही रेट अगले दो दिनों तक मान्य रहता है. शुक्रवार को बाजार बंद होने तक IBJA के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव चढ़कर 1,34,782 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. हालांकि, खुदरा बाजार में यह कीमत और भी ज्यादा है. गुडरिटर्न्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो आज सोने का औसत भाव 1,36,360 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. राजधानी दिल्ली के सराफा बाजार में तो स्थिति और भी चौंकाने वाली है, जहां सोने की कीमत 1,100 रुपये के उछाल के साथ 1,39,440 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है.

दिल्ली से लेकर चेन्नई तक, जानें अपने शहर का हाल

ज्वैलरी खरीदने वालों के लिए अलग-अलग कैरेट का भाव जानना बहुत जरूरी है, क्योंकि जेवर अक्सर 22 या 18 कैरेट में बनते हैं. IBJA के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सबसे शुद्ध यानी 24 कैरेट सोने का भाव 1,34,782 रुपये है. वहीं, ज्वैलरी के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,23,460 रुपये प्रति 10 ग्राम है. अगर आप थोड़े सस्ते विकल्प यानी 18 कैरेट सोने की तरफ जाते हैं, तो इसका भाव 1,01,087 रुपये है. सबसे सस्ता 14 कैरेट सोना इस समय 78,848 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है.

शहर 24 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम 22 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम 18 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम
दिल्ली ₹136360 ₹125010 ₹102310
मुंबई ₹136210 ₹124860 ₹102160
कोलकाता ₹136210 ₹124860 ₹102160
चेन्नई ₹137250 ₹125810 ₹104910
पटना ₹136260 ₹124910 ₹102210
लखनऊ ₹136360 ₹125010 ₹102310
मेरठ ₹136360 ₹125010 ₹102310
कानपुर ₹136360 ₹125010 ₹102310
अयोध्या ₹136360 ₹125010 ₹102310
गाजियाबाद ₹136360 ₹125010 ₹102310
नोएडा ₹136360 ₹125010 ₹102310
गुड़गांव ₹136360 ₹125010 ₹102310
चंडीगढ़ ₹136360 ₹125010 ₹102310
जयपुर ₹136360 ₹125010 ₹102310
अहमदाबाद ₹136260 ₹124910 ₹102210
पुणे ₹136210 ₹124860 ₹102160
लुधियाना ₹136360 ₹125010 ₹102310
गुवाहाटी ₹136210 ₹124860 ₹102160
इंदौर ₹136260 ₹124910 ₹102210
बैंगलोर ₹136210 ₹124860 ₹102160
भुवनेश्वर ₹136210 ₹124860 ₹102160
केरल ₹136210 ₹124860 ₹102160
हैदराबाद ₹136210 ₹124860 ₹102160

आखिर क्यों बेकाबू हो रही है सोने की कीमत?

सोने की इन बढ़ती कीमतों के पीछे सिर्फ घरेलू मांग ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कारण भी जिम्मेदार हैं. बाजार के जानकारों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक अस्थिरता के दौर में निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने का रुख कर रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 1.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,392.94 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. मिराए एसेट शेयरखान के एक्सपर्ट प्रवीण सिंह के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से भी सोने को बल मिल रहा है. इसके अलावा, दुनिया भर के केंद्रीय बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं, जिससे कीमतों को जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है. एमसीएक्स (MCX) पर भी 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में तेजी देखी गई और यह 1,36,448 रुपये पर पहुंच गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.