Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Running vs Cycling: वजन घटाने के लिए क्या है बेहतर, रनिंग या साइकिलिंग? एक्सपर्ट से जानें सही जवाब Shani Ki Mahadasha: शनि की महादशा शुरू होने से पहले मिलते हैं ये 10 संकेत, जानें बचने के अचूक उपाय AI Impact Summit 2026: कब, कहाँ और कौन होगा शामिल? जानें इस मेगा टेक इवेंट की हर छोटी-बड़ी डिटेल। Toll Tax New Rules: अब उतना ही पैसा लगेगा जितनी सड़क बनी! अधूरे एक्सप्रेसवे पर 'लूट' बंद, सरकार का ब... Trump on Iran: "ईरान में सत्ता परिवर्तन जरूरी", राष्ट्रपति ट्रंप ने खामेनेई शासन को दी सीधी धमकी O Romeo Review: शाहिद का एक्शन और नाना पाटेकर की दहाड़ भी नहीं बचा पाई फिल्म! ये हैं वो 5 बड़ी कमिया... खत्म हुआ करियर, अब लेगा पाकिस्तान से बदला! 151 से नंबर-1 बनने तक की खौफनाक दास्तान Delhi NIA Court: लश्कर आतंकी की मदद करने वालों पर बड़ा फैसला, कोर्ट ने सुनाई 15 साल की कड़ी सजा Delhi Khel Mahakumbh: दिल्ली में खेल महाकुंभ का शानदार आगाज, CM रेखा गुप्ता ने छत्रसाल स्टेडियम में ... Chhattisgarh Update: तकनीक और विश्वसनीयता का मेल! सीएम साय बोले- जनसेवा को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे रेड...

यूपी में ठंड का ‘टॉर्चर’: 5 जनवरी तक बंद हुए प्रदेश के सभी स्कूल, 12वीं तक के छात्रों को मिली राहत

1

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है. देश के कई राज्यों में नए साल का स्वागत प्रचंड ठंड से हुआ है. आलम ये है कि इन दिनों देश के कई राज्यों में सूखी ठंड के साथ ही शीतलहर चल रही है. वहीं मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है. ऐसे में ठंड में बढ़ोतरी का अनुमान है, जिसे देखते हुए यूपी में 5 जनवरी तक सभी स्कूल पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं. मसलन, 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स की क्लासेस नहीं लगेंगी. इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी किए हैं.

आइए जानते हैं कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने ठंड को देखते हुए स्कूली बंदी को लेकर क्या निर्देश दिए हैं? जानेंगे कि प्रदेश के स्कूलों में कब तक का विंटर वेकेशन घोषित किया गया है.

CBSE-ICSE समेत सभी स्कूल 5 जनवरी तक बंद रहेंगे

बढ़ती ठंड को लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत प्रदेश के सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार 5 जनवरी तक यूपी बोर्ड समेत ICSE-CBSE की तरफ से प्रदेश में संचालित सभी स्कूल बंद रहेंगे. यानी सभी 12वीं तक के स्कूल 5 जनवरी तक बंद रहेंगे.

UP में 15 जनवरी तक विंटर वेकेशन, 12वीं के स्टूडेंट्स की एक्सट्रा क्लास चल रही

असल में यूपी के स्कूलों में इन दिनों विंटर वेकेशन जारी है. हालांकि कुछ स्कूलों में विंटर वेकेशन 1 जनवरी को खत्म हो गया था, लेकिन प्रदेश के अधिकांश स्कूलों में 15 जनवरी तक विंटर वेकेशन घोषित है. हालांकि जिन स्कूलों में विंटर वेकेशन 15 जनवरी तक घोषित भी है, वहां इन दिनों 12वीं बोर्ड के स्टूडेंट्स के लिए एक्सट्रा क्लासेस संचालित की जा रही है. मसलन, सीबीएसई, यूपी बोर्ड की तैयारियों के लिए 12वीं बोर्ड के स्टूडेंट्स को एक्सट्रा क्लासेस के लिए स्कूल जाना पड़ रहा है. सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अब 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए एक्सट्रा क्लासेस भी नहीं आयोजित की जाएंगी.

असल में यूपी के स्कूलों में 25 जनवरी के बाद से विंटर वेकेशन घोषित कर दिया गया था. कुछ स्कूलों ने 1 जनवरी तक विंटर वेकेशन घोषित किया था. तो वहीं कुछ स्कूलों ने 15 जनवरी तक विंटर वेकेशन घोषित किया हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.