Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...

पंजाब में 3-3 सरकारी छुट्टियां! बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर, नोट करें लंबा Weekend

48

नए साल में पंजाब के लोगों के लिए खुशखबरी है। वर्ष 2026 में पंजाब में कुल 11 लंबे वीकेंड बन रहे हैं, जिनके चलते स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में लगातार 3-3 सरकारी छुट्टियां मिलेंगी। इन लंबे वीकेंड्स का लाभ सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ विद्यार्थियों और अभिभावकों को भी मिलेगा। इस साल 6 त्योहार शुक्रवार और 5 त्योहार सोमवार को पड़ रहे हैं, जिससे शनिवार-रविवार को जोड़कर लंबे वीकेंड की स्थिति बन रही है।

पंजाब में 11 लंबे वीकेंड, नवंबर में 4 दिन की लगातार छुट्टी
जनवरी महीने में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस सोमवार को है। ऐसे में 24 जनवरी (शनिवार) और 25 जनवरी (रविवार) को मिलाकर लगातार 3 दिन की छुट्टी रहेगी।
23 मार्च सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह का शहीदी दिवस है, जिससे 21 और 22 मार्च (शनिवार-रविवार) को मिलाकर 3 दिन का अवकाश बनेगा।
3 अप्रैल शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी है, इसके बाद 4 अप्रैल शनिवार और 5 अप्रैल रविवार होने से लंबा वीकेंड रहेगा।
29 जून सोमवार को कबीर जयंती है, ऐसे में 27 जून शनिवार और 28 जून रविवार के साथ 3 दिन की छुट्टी मिलेगी।
31 जुलाई शुक्रवार को शहीद ऊधम सिंह जयंती है। इसके बाद 1 अगस्त शनिवार और 2 अगस्त रविवार को मिलाकर लगातार 3 छुट्टियां रहेंगी।
4 सितंबर शुक्रवार को जन्माष्टमी की छुट्टी है, जिससे 5 और 6 सितंबर को शनिवार-रविवार के साथ लंबा वीकेंड बनेगा।
2 अक्टूबर शुक्रवार को गांधी जयंती है। 3 और 4 अक्टूबर को शनिवार-रविवार मिलाकर 3 दिन की छुट्टी रहेगी।
वहीं 26 अक्टूबर सोमवार को वाल्मीकि जयंती है, जिससे 24 और 25 अक्टूबर को मिलाकर फिर 3 दिन का अवकाश बनेगा।
नवंबर में 8 नवंबर रविवार को दिवाली और 9 नवंबर सोमवार को विश्वकर्मा डे है। 7 नवंबर शनिवार की छुट्टी के साथ यहां भी 3 दिन का वीकेंड बनेगा। इसके अलावा 16 नवंबर सोमवार को करतार सिंह सराभा का शहीदी दिवस है, जिससे 14 और 15 नवंबर की छुट्टियों के साथ लंबा वीकेंड रहेगा।
साल के अंत में 25 दिसंबर शुक्रवार को क्रिसमस की छुट्टी है। इसके बाद 26 दिसंबर शनिवार, 27 दिसंबर रविवार और 28 दिसंबर सोमवार को शहीदी सभा की छुट्टी मिलाकर कुल 4 दिन की लगातार सरकारी छुट्टी रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.