Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...

पत्नी की हत्या कर शव को गड्ढे में दफनाया! प्रेमिका से खुदवाया था गड्ढा, दंडाधिकारी के मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया

25

पलामूः एक पति ने अपनी पति की हत्या कर शव को गड्ढे में दफना दिया. पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और प्रेमिका को बोलकर ही गड्ढे को खुदवाया था. दरअसल विश्रामपुर थाना क्षेत्र के ओखला गांव की प्रियंका कुमारी पिछले कुछ दिनों से लापता थी. प्रियंका कुमारी की लापता होने की जानकारी परिजनों ने बुधवार को विश्रामपुर थाना को दी थी.

प्रेम प्रसंग के चलते हुई हत्या

प्रियंका कुमारी की शादी 2019 में भूखला गांव के रहने वाले रंजीत मेहता के साथ हुई थी. रंजीत मेहता के द्वारा प्रियंका कुमारी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था. रंजीत मेहता का प्रेम प्रसंग पलामू के नया नावा बाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा की रहने वाली एक महिला के साथ चल रहा था.

प्रियंका कुमारी के मायके वालों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी थी. परिजनों ने पुलिस को बताया था कि प्रियंका कुमारी की हत्या कर शव को तुकवेरा के डरौना गांव में दफनाया गया है.

घटना के बाद से पति और उसकी प्रेमिका दोनों फरार हैं

मामले की जानकारी मिलने के बाद नावा बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले में छानबीन शुरू की. बाद में दंडाधिकारी के मौजूदगी में पुलिस ने प्रियंका कुमारी के दफन हुए शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद से रंजीत मेहता एवं उसकी प्रेमिका दोनों फरार हैं.

शव के साथ रखा गया था कुत्ते का शव

आरोप है कि रंजीत एवं उसकी प्रेमिका ने मिलकर पूरी हत्या की साजिश थी. हत्या के बाद शव को दफनाया गया था, शक नहीं होने के लिए प्रियंका के शव के साथ एक कुत्ते को भी दफनाया गया था. पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि प्रेमिका ने 22 दिसंबर को जेसीबी से गड्ढे को खुदवाया था. 28 दिसंबर को उसने दोबारा जेसीबी के मालिक से गड्ढे को भरने को कहा था. आशंका जताई जा रही है कि 28 दिसंबर की हत्या कर शव को दफनाया गया है.

घटना के बाद रंजीत मेहता एवं उसकी प्रेमिका फरार है, पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है. प्रेमिका ने जेसीबी मालिक को डोभा बनाने के नाम पर गड्ढा खुदवाया था बाद में उसने जेसीबी मलिक को कहा कि डोभा दूसरी जगह खुदवाना है, यह बोलकर उसने गड्ढे को भरवाया था. संजय कुमार यादव -थाना प्रभारी, नावा बाजार

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.