Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP-CG Crime News: कांग्रेस नेता के पिता को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, शोएब ढेबर की भूमिका पर टिकी पु... MP-CG Train Cancellation: नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते हैदराबाद-रक्सौल और तिरुपति एक्सप्रेस समेत कई ... MP Crime News: भोपाल के एमपीनगर में फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़ा, रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर... DPI Samadhan Shivir: मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, अब जिला स्तर पर होगा लंबित मामलों ... CM Mohan Yadav Ancestral Home: विकास के लिए मुख्यमंत्री ने खुद ढहाया अपना आशियाना, उज्जैन में प्रशास... Bansal Pankh Marathon Ujjain: महाकाल एडिशन मैराथन में गूंजा धावकों का उत्साह, सीएम यादव ने फिटनेस के... MP-CG Crime News: चरित्र शंका के विवाद में उजड़ गया हंसता-खेता परिवार, आरोपी पति ने खुद को भी किया ल... Supreme Court Legal News: वायुसेना की पूर्व अधिकारी को मिली बड़ी राहत, 12 साल बाद फिर से स्क्वाड्रन ... Jiji Thomson Claim Against CEC: पूर्व IAS अधिकारी जिजी थॉमसन के दावे पर घिरे ज्ञानेश कुमार, बीजेपी स... Mahindra Thar Accident Delhi: रोड रैश गेम जैसा दिखा खौफनाक मंजर, तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवा...

बर्थडे से पहले मौत: पेट्रोल लेने पहुंचे युवक को कार ने रौंदा

31

रांची: राजधानी रांची में जन्मदिन की तैयारी कर रहा एक युवक लापरवाह ड्राइवर के रफ्तार का शिकार हो गया. पेट्रोल पंप पर ही लापरवाह कार ड्राइवर ने विवेक नाम के युवक को कुचल दिया. इलाज के दौरान विवेक की मौत हो गई.

31 दिसंबर की रात की घटना

नए साल की पूर्व संध्या पर हुए एक दुखद हादसे ने बिरसा चौक में रहने वाले एक परिवार की इकलौती चिराग बुझा दी. रांची के बिरसा चौक, लंका कॉलोनी में रहने वाले ऑटो-रिक्शा ड्राइवर फूलचंद तिर्की के इकलौते बेटे विवेक कुमार तिर्की की 31 दिसंबर की रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, विवेक 31 दिसंबर की रात अपने स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के लिए बिरसा चौक स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर गया था. उसी समय, एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया.

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद पंप के कर्मियों और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और विवेक को अस्पताल ले गए, लेकिन 1 जनवरी की रात उसकी मौत हो गई. विवेक एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था और अपने पिता का इकलौता सहारा था.

1 जनवरी को था जन्मदिन

मृतक विवेक के पिता फूलचंद ने बताया कि दुखद यह है कि 1 जनवरी को उनके बेटे का जन्मदिन भी था. वह अपने जन्मदिन के लिए केक खरीदने घर से निकला था, लेकिन वापस कफन में लौटा. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. 2 जनवरी को परिजन और मोहल्ले वाले पुलिस स्टेशन पहुंचे और आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई.

CCTV फुटेज में कैद घटना

पेट्रोल पंप पर हुई पूरी घटना पंप के CCTV कैमरों में कैद हो गई. जगन्नाथपुर थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कार ड्राइवर थोड़ी दूर पर अपनी कार छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने कार जब्त कर ली है. शुक्रवार को परिवार की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.