Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

सिवनी में नए साल पर खत्म हुआ परिवार, ट्रक-बाइक की टक्कर में 2 मासूमों सहित 4 की मौत

32

सिवनी: कुरई थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. ग्राम रिडडीटेक के पास सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में बेकाबू बाइक जा घुसी. इस भीषण टक्कर में बाइक सवार एक ही परिवार के 4 सदस्यों की अस्पताल से जाते समय मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनके 2 मासूम बच्चे शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

खवासा से सिवनी जा रहा था परिवार

कुरई थाना प्रभारी कृपाल शाह टेकाम से मिली जानकारी के अनुसार, खवासा निवासी परमानंद वरकड़े (45) अपनी पत्नी गीता वरकड़े (42), 8 वर्षीय बेटी माही और 4 वर्षीय बेटे दीपांशु के साथ मोटरसाइकिल से सिवनी की ओर जा रहे थे. रात करीब 8 बजे जब वे ग्राम रिडडीटेक के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक (क्रमांक MP 09 HF 4074) के पिछले हिस्से से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और चारों को गंभीर चोटें आईं.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

राहगीरों ने तत्काल इस दुर्घटना की सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने एबुंलेंस से सभी घायलों को तत्काल कुरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन तक तब बहुत देर हो चुकी थी. दोनों सामूमों सहित चारों परिजनों की मौत हो गई है. डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद परमानंद, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया. एक साथ 4 मौतों की खबर से अस्पताल और आसपास के क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया.

गांव में पसरा मातम

हादसे की खबर जैसे ही खवासा गांव पहुंची, वहां मातम छा गया. एक ही परिवार के 4 सदस्यों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना ने सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक खराब होने के बावजूद चालक ने सड़क पर न तो कोई रिफ्लेक्टर लगाया था और न ही कोई चेतावनी संकेत दिया था. जिसके कारण अंधेरे में बाइक सवार को खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया और हादसा हो गया है. जिसमें पूरा परिवार खत्म हो गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.