Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

रिलायंस और एयरटेल का मार्केट में दबदबा, टाटा ग्रुप के इस ‘फ्लैगशिप’ शेयर ने निवेशकों को किया मायूस

5

देश में धुरंधर कंपनियों की कोई कमी नहीं. लेकिन जो कंपनियां शेयर बाजार की धुरंधर हैं, उनकी संख्या सिर्फ 10 ही है. बीते 10 साल इन 10 कंपनियों में से 7 कंपनियों ने अपनी जेब में 14 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा डाले हैं. खास बात तो ये है कि देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज कमाई करने के मामले में सबसे आगे रही. जिसकी जेब में पौने पांच लाख करोड़ रुपए से ज्यादा गए. उसके बाद सुनील मित्तल की कंपनी एयरटेल है, जिनके अकाउंट में करीब 3 लाख करोड़ रुपए आ गए.

खास बात तो ये है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज और एयरटेल की हिस्सेदारी 14 लाख करोड़ रुपए में से 50 फीसदी की है. आंकड़ों को देखें तो 5 कंपनियों की वैल्यूएन में 1.50 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है. वहीं तीन कंपनियां ऐसी भी रहीं जिकनी वैल्यूएशन में बड़ी गिरावट देखने को मिली है.

टीसीएस, इंफोसिस और एलआईसी को कंबाइंडली करीब 4.50 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है. जिसमें से 4.20 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान टीसीएस और इंफोसिस का ही है. इसमें से भी 3.20 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान टाटा ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी का है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश की टॉप वैल्यूड कंपनियों को साल 2025 को कितना फायदा और कितना नुकसान हुआ है.

10 में से 7 कंपनियों की वैल्यूएन में इजाफा

शेयर बाजार में वैल्यूएशन के हिसाब से देश की टॉप 10 कंपनियों में से 7 कंपनियों के मार्केट कैप में इजाफा देखने को मिला है. इन 7 कंपनियों की वैल्यूएशन में कंबाइंडली 14,07,581.13 रुपए का इजाफा देखने को मिला है. जिसमें सबसे ज्यादा बढ़ोतरी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज में देखने को मिली है. जिसके शेयर में साल 2025 में 27 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली थी. आंकड़ों को देखें तो मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में 4,78,981.87 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी देखी गई है. वहीं एयरटेल के शेयर ने भी 2025 में काफी अच्छा परफॉर्म किया है. इस तेजी की वजह टेलीकॉम कंपनी की वैल्यूएशन में 2.95 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है. बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में 1,89,480.88 करोड़ रुपए, एसबीआई 1,72,751.01 करोड़, एचडीएफसी बैंक 1,62,353.45 करोड़ रुपए, एलएंडटी 65,353.85 करोड़ रुपए और आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट कैप में 43,547.6 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला है.

देश की टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप

कंपनियों के नाम 31 दिसंबर 2025 को मार्केट कैप (करोड़ रुपए में) 31 दिसंबर 2024 को मार्केट कैप (करोड़ रुपए में) कितना हुआ इजाफा (करोड़ रुपए में)
रिलायंस इंडस्ट्रीज 21,23,786.26 16,44,804.39 4,78,981.87
एयरटेल 12,00,692.32 9,05,579.85 2,95,112.47
बजाज फाइनेंस 6,13,941.44 4,24,460.56 1,89,480.88
एसबीआई 9,06,631.26 7,33,880.25 1,72,751.01
एचडीएफसी बैंक 15,25,765.45 13,63,412 1,62,353.45
एलएंडटी 5,61,663.43 4,96,309.58 65,353.85
आईसीआईसीआई बैंक 9,60,263.84 9,16,716.24 43,547.6
टीसीएस 11,59,868.41 14,82,402.82 -3,22,534.41
इंफोसिस 6,71,581.29 7,81,368.39 -1,09,787.1
एलआईसी 5,40,565.93 5,64,063.30 -23,497.37

टीसीएस के सबसे ज्यादा नुकसान

वहीं देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. टीसीएस के शेयरों में साल 2025 में काफी गिरावट देखने को मिला है. जिसकी वजह से कंपनी की वैल्यूएशन में गिरावट भी देखी गई है. आंकड़ों को देखें तो साल 2025 में कंपनी की वैल्यूएशन में 3,22,534.41 करोड़ रुपए की गिरावट आई है. वहीं इंफोसिस में इस मोर्च पर पीछे नहीं है. देश की बड़ी और प्रीमियम आईटी कंपनी इंफोसिस को वैल्यूएशन में 1,09,787.1 करोड़ रुपए की गिरावट आई है. वहीं दूसरी ओर देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी को 23,497.37 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.