Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain Mahakal Temple: आज दोपहर को होगी भस्म आरती, साल में सिर्फ एक दिन होता है ऐसा, जानें वजह Delhi Weather Update: दिल्ली में बारिश के आसार, राजस्थान में गर्मी; जानें यूपी-बिहार के मौसम का हाल Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप...

दहल उठा हिमाचल: नालागढ़ में पुलिस थाने के करीब बड़ा विस्फोट, कई इमारतों की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर

5

हिमाचल प्रदेश के सोलन से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां नालागढ़ स्थित पुलिस थाने के पास सुबह जोरदार धमाका हुआ, जिसका आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की बिल्डिगों के शीशे तक टूट गए. इनमें सैनिक भवन, पुलिस थाना और मार्केट कमेटी के ऑफिस की इमारत भी शामिल है. धमाके के बाद वहां हड़कंप मच गया.

धमाके की सूचना मिलते ही एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने फिर जांच पड़ताल शुरू की. घटनास्थल को सील किया गया है. फिलहाल, फॉरेंसिंक टीम घटनास्थल से सैंपल उठा रही है. धमाका किन कारणों से हुआ, अभी इसका पता नहीं लग पाया है. मामले में जांच जारी है.

क्या बोले चश्मदीद?

धमाके के वक्त मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि वह थोड़ी दूरी पर बैठा था, तभी अचानक तेज आवाज के साथ धमाका हुआ. हालांकि, किसी तरह का बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन धमाके से पूरी इमारत कांप उठी और 16 एमएम मोटे शीशे टूटकर नीचे गिर गए. कुछ देर तक धुएं और धूल की वजह से कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा था.

नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने भी धमाके की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले पर बातचीत हुई है. जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी.

हाई अलर्ट पर पुलिस

इन दिनों हिमाचल प्रदेश में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ समेत देश के कई राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक न्यू ईयर मनाने पहुंचे हुए हैं. 31 दिसंबर की रात जश्न के बाद कई पर्यटक अपने घर लौट भी रहे हैं. धमाके की सूचना मिलते ही पूरे प्रदेश में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.