Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Google Search में अब मिलेगा AI सपोर्ट, ChatGPT से होगा मुकाबला

28

Google IO Event 2025 के दौरान कंपनी का एआई पर फोकस दिखा, न केवल एआई पावर्ड स्मार्ट ग्लास बल्कि अब तो Google Search को भी पहले से ज्यादा एडवांस कर दिया गया है. गूगल ने इवेंट के दौरान जानकारी दी है कि यूजर्स को गूगल सर्च में एआई मोड का फायदा मिलेगा. ये नया मोड Gemini 2.5 Pro AI मॉडल से लैस होगा, एआई की मदद से न केवल यूजर्स का एक्सपीरियंस बढ़ेगा बल्कि गूगल पर सर्च करने का तरीका भी पहले से ज्यादा स्मार्ट हो जाएगा. गूगल का ये नया फीचर ChatGPT को टक्कर दे सकता है.

गूगल सर्च में एआई मोड अलग से एक टैब के जरिए यूजर्स को मिलेगा, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फीचर को सबसे पहले अमेरिका में रहने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. एआई मोड में आप लोगों को डीप सर्च का भी सपोर्ट मिलेगा. हर महीने 1.5 अरब लोग गूगल लेंस का इस्तेमाल कर रहे हैं, सर्च लाइव फीचर को भी एआई मोड में जोड़ने की तैयारी है.

गूगल सर्च में एआई मोड आने से एक फायदा ये भी होगा कि आप अपने लंबे सवालों के जवाब भी इस एआई टूल से पूछ पाएंगे. ये मोड न सिर्फ आप लोगों के सवालों के जवाब देगा बल्कि आपको सर्च रिजल्ट में फोटो और ग्राफ भी शो होंगे जिससे आपको किसी भी टॉपिक को समझने में आसानी होगी. इसके अलावा एआई मोड आप लोगों की शॉपिंग और प्राइस कंपेयर करने में भी मदद करेगा.

Google Event में और क्या हुआ?

गूगल ने दो नए प्लान्स एआई प्रो और एआई अल्ट्रा को भी लॉन्च किया है, प्रो प्लान की मंथली कीमत 20 डॉलर (लगभग 1712 रुपए) से शुरू होती है. वहीं, अल्ट्रा प्लान के लिए हर महीने 249.99 डॉलर (लगभग 21403 रुपए) खर्च करने होंगे. इन दोनों ही प्लान्स के साथ यूजर्स को एआई फीचर्स का खजाना मिलेगा, साथ ही क्लाउड स्टोरेज का भी बेनिफिट दिया जाएगा. फिलहाल ये प्लान्स अमेरिका में रहने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं लेकिन उम्मीद है कि जल्द इन प्लान्स को बाकी देशों के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.