Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कोल्हापुर गोकुल डेयरी चुनाव विवाद पर राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले— 'दूध उत्पादकों के वोट... बेंगलुरु में ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड मांगना महिला को पड़ा भारी, कस्टमर केयर के चक्कर में गंवाए 1 लाख ... लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में पोस्टर, '27 में कृष्ण आएंगे' का संदेश सतना में नाबालिग हत्या के आरोपी का जेल से छूटने पर भव्य स्वागत, बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट के छल... मध्य प्रदेश के राजघरानों और निजी लोगों के पास मौजूद वन्यजीव ट्रॉफियों की होगी जांच, 21 साल बाद होगा ... नोएडा में चोरों का अनोखा कारनामा! क्रेन से सफेद वैगनआर कार उठाकर ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वार... उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा, गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिरी इनोवा कार— 4 शव ब... बेंगलुरु के होटलों में महंगी हुई चाय, कॉफी, इडली और डोसा— दूध और चावल के दाम बढ़ने से होटल मालिकों न... Virat Kohli 38th Birthday Special Performance Analysis: जन्मदिन विशेष: जानिए 19 साल की उम्र से लेकर ... रणबीर कपूर की 'रामायण' पर क्या बोले टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी? फिल्म के गानों को लेकर जाहिर की ना...

बिटकॉइन ने पलट दी पूरी बाजी, जल्द बनाएगा रिकॉर्ड, होगी मोटी कमाई

32

जनवरी के बाद से आज बिटकॉइन में भारी उछाल देखने को मिला है, जो बीटीसी फ्यूचर्स ओपन इंटरेस्ट में 10.65% की उछाल के कारण $74.35 बिलियन तक पहुंच गया. जिसमें Binance का योगदान $12.28 बिलियन था. बुधवार को बिटकॉइन $107,500 को पार कर गया.जो अपने ऑल टाइम हाई से 2% के अंदर आ गया.

11:07 AM IST तक, बिटकॉइन 1.3% बढ़कर $107,647 पर कारोबार कर रहा था, जबकि इथेरियम 0.9% बढ़कर $2,589 पर पहुंच गया. वैश्विक क्रिप्टो मार्केट कैप 1% बढ़कर $3.4 ट्रिलियन हो गया. पिछले 24 घंटे में 1.28 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है. वहीं पिछले 7 दिन में 2.88 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है.

बिटकॉइन का मार्केट कैप

कॉइन स्विच के अनुसार, बिटकॉइन की हालिया उछाल जनवरी के बाद से अपने उच्चतम हाई को दिखाती है, जो कि BTC फ्यूचर्स ओपन इंटरेस्ट में 10.65% की उछाल के कारण $74.35 बिलियन तक पहुंच गई, जिसमें बिनेंस का योगदान $12.28 बिलियन था. यू.एस. स्पॉट बिटकॉइन ईटीएफ ने भी मंगलवार को $41.7 मिलियन का नेट फ्लो दर्ज किया, जिससे उनकी सकारात्मक स्ट्रीक लगातार पांच दिनों तक जारी रही.

बिटकॉइन का वर्तमान मार्केट कैप $2.12 ट्रिलियन है, तथा इसका कारोबार 50.38 बिलियन डॉलर है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉइनडीसीएक्स रिसर्च टीम ने कहा, “वॉल्यूम में मामूली गिरावट के बावजूद, बाजारों में उछाल आया है, जो मंदी के हस्तक्षेप में गिरावट का संकेत देता है.

इथेरियम, सोलाना में भी उछाल

एथेरियम, सोलाना, लिटकोइन, कार्डानो सहित ऑल्टकॉइन में भी तेजी देखी गई. एथेरियम 0.30 प्रतिशत बढ़कर 2,564.52 डॉलर पर पहुंच गया, XRP भी बढ़कर 2.37 डॉलर पर कारोबार कर रहा है.

इथेरियम ने पिछले महीने बेहतर प्रदर्शन किया

ईटी के रिपोर्ट के अनुसार यूनोकॉइन के सह-संस्थापक और सीईओ सात्विक विश्वनाथ ने कहा, “बिटकॉइन $107,000 के करीब कनसॉलिटेडेड हो रहा है, जिसमें $98,000 पर मजबूत समर्थन और $109,500 पर प्रमुख प्रतिरोध है. यदि यह स्तर टूट जाता है, तो अगला टारगेट $112,000 हो सकता है.” उन्होंने कहा कि इस बीच, इथेरियम पिछले महीने बिटकॉइन से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, जो लगभग 60% बढ़ रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.