Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दिल्ली पुलिस का ‘मेगा एक्शन’: न्यू ईयर ईव पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर चला हंटर, एक ही रात में 868 चालान

26

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने न्यू ईयर से एक दिन पहले बुधवार को राजधानी के अलग-अलग इलाकों में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया. इसके तहत नशे में वाहन चलाने के मामलों पर सख्ती से कार्रवाई की गई. इस दौरान 868 चालान शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में काटे गए.

एक अधिकारी ने बताया कि नववर्ष के जश्न के दौरान सड़क दुर्घटनाओं और अव्यवस्था को रोकने के उद्देश्य से दिल्ली के प्रमुख मार्गों और घनी आबादी वाले आवासीय इलाकों में विशेष टीम तैनात की गई थी. इन टीमों को न केवल नशे में वाहन चलाने, बल्कि तेज रफ्तार, खतरनाक ड्राइविंग, मोटरसाइकिल से स्टंट करने और यातायात नियमों के अन्य उल्लंघनों पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए थे.

ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में पकड़े गए ड्राइवर

अधिकारी ने बताया कि पूरी रात राजधानी के विभिन्न हिस्सों में अस्थायी जांच चौकियां स्थापित की गईं, जहां ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से ड्राइवरों की जांच की गई. इस विशेष निगरानी के कारण बड़ी संख्या में ऐसे वाहन चालकों की पहचान की गई, जो शराब के नशे में वाहन चला रहे थे और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकते थे.

20,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

नववर्ष समारोह के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस के लगभग 20,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था. इनकी तैनाती संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में की गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके.

भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना पर तत्काल प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए शहर भर में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की गई. इसके अलावा, जिला नियंत्रण कक्षों के बीच वास्तविक समय में समन्वय बनाए रखा गया, जिससे किसी भी स्थिति पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सकी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कनॉट प्लेस, हौज खास, एयरोसिटी और अन्य प्रमुख स्थलों पर विशेष ध्यान दिया गया, क्योंकि इन क्षेत्रों में नववर्ष के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने की संभावना रहती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.