Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

महाराष्ट्र के दो बड़े शहरों के बीच खत्म होगी दूरी! नासिक-सोलापुर 6-लेन कॉरिडोर से दक्षिण भारत का रास्ता होगा आसान

24

मोदी कैबिनेट की बुधवार को बैठक हुई. इसमें दो बड़े फैसले लिए गए. इसे लेकर केंद्रीय मंत्रीअश्विनी वैष्णव ने बताया कि6-लेन नासिक-सोलापुर(अकलकोट) हाईवे कॉरिडोर को मंजूरी दी गई है. 2 साल में इसका काम पूरा होगा. ये 374 किलोमीटर का प्रोजेक्ट है, जो 19 हजार 142 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा.

केंद्रीय मंत्री ने बताया किये सूरत-चेन्नई हाईस्पीड कॉरिडोर का हिस्सा है, जो पश्चिम भारत को दक्षिण से जोड़ता है. ये नासिक, अहिल्यानगर, धारासीव, सोलापुर के जिलों को जोड़ेगा. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इसमें 27 बड़े और 164 छोटे पुल होंगे. ये नासिक और सोलापुर के बीच की दूरी को 14% कम करेगा. इससे 432 के बजाय केवल 374 किलोमीटर का सफर तय करना होगा.

उन्होंने बताया कि सूरत-चेन्नई के बीच ट्रैवल टाइम 45 फीसदी कम होगा. दूसरा हाईवे प्रोजेक्ट ओडिशा का है. कोरापुट से मोहना हाईवे के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण को मंजूरी दी गई है. मौजूदा हाईवे को लेन-2 किया जाएगा. ये प्रोजेक्ट 2 साल में पूरा होगा. इसमें 1526 करोड़ रुपये की लागत आएगी.

फैसलों पर सरकार ने क्या कहा?

  1. महाराष्ट्र में BOT (टोल) मोड पर 6-लेन ग्रीनफील्ड, एक्सेस-कंट्रोल्ड नासिक-सोलापुर-अक्कलकोट कॉरिडोर के निर्माण को मंज़ूरी दी.
  2. ये प्रोजेक्ट 374 किमी लंबा है. इसमें अनुमानित ₹19,142 करोड़ का निवेश होगा.
  3. ये प्रोजेक्ट नासिक, अहिल्यानगर और सोलापुर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रीय शहरों को कनेक्टिविटी प्रदान करेगा. आगे कुरनूल से जुड़ेगा.
  4. इस प्रोजेक्ट से करीब 251.06 लाख मैन-डे का सीधा रोजगार और 313.83 लाख मैन-डे का अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने की उम्मीद.

इस फैसले के क्या प्रभाव?

  • नासिक से अक्कलकोट तक ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को वधावन पोर्ट इंटरचेंज के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, नासिक में NH-60 (अडेगांव) के जंक्शन पर आगरा-मुंबई कॉरिडोर और पांगरी (नासिक के पास) में समृद्धि महामार्ग से जोड़ने का प्रस्ताव.
  • प्रस्तावित एक्सेस-कंट्रोल्ड छह-लेन ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट कॉरिडोर का उद्देश्य यात्रा दक्षता में सुधार करना है. इससे यात्रा का समय 17 घंटे कम होने और यात्रा की दूरी 201 किमी कम होने की उम्मीद.
  • ये प्रोजेक्ट क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाएगा. इससे नासिक, अहिल्यानगर, धाराशिव और सोलापुर ज़िलों के समग्र आर्थिक विकास में योगदान मिलेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.