Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Surat Sex Racket: सूरत के स्पा सेंटर में 'टोकन सिस्टम' से चल रहा था देह व्यापार, पुलिस छापेमारी में ... Supreme Court Guidelines on Arrest: गिरफ्तारी से पहले नोटिस देना अनिवार्य, जानें सुप्रीम कोर्ट का ऐत... Al-Falah University Scam: फरीदाबाद की अल-फलह यूनिवर्सिटी का बड़ा फर्जीवाड़ा, ऐसे बनाया सिस्टम को बेव... Jalandhar AAP Leader Murder: पंजाब के जालंधर में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव खंडवा में धारा 163 लागू: बिना अनुमति रैली और जुलूस पर प्रतिबंध, 5 अप्रैल तक रहेंगे सख्त नियम Eastern Nagaland Peace Pact: नागालैंड में खत्म हुआ गतिरोध; गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कैसे बनी ENP... Greater Noida Crime News: 30 मेडल विजेता शूटर शिवम ठाकुर की कार पर हमला; बदमाशों ने पीछा कर गोलियां ... Delhi CM Rekha Gupta on Pollution: प्रदूषण के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार; सीएम रेखा गुप्ता का 'AAP' प... Salman Khan Jaipur Court Appearance: कल जयपुर की अदालत में पेश होंगे सलमान खान, जानें किस पुराने माम... Rahul Gandhi Slams PM Modi: "सवालों से इतनी घबराहट?" पीएम मोदी के राज्यसभा भाषण पर राहुल गांधी का ती...

जेल के शौचालय में लोअर के नाड़े से लटका मिला हवालाती का शव, अपहरण और हत्या के मामले में बंद था

4

अम्बाला: सेंट्रल जेल में बंद हवालाती पिंजौर निवासी जतिंदर उर्फ कल्लू का शव मंगलवार को जेल की डिस्पेंसरी के शौचालय में लोअर के नाड़े से लटका मिला। सुबह 10:30 बजे सूचना मिलते ही बलदेव नगर पुलिस मौके पर पहुंची।

शव को सिटी नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जांच अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन अभी नहीं पहुंचे हैं। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम बोर्ड के पैनल से करवाया जाएगा। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

जतिंदर पर 8 महीने के बच्चे का अपहरण कर हत्या करने का मामला दर्ज है। इस वारदात में उसके ग्रीन दो साथी भी शामिल थे। जो शराब के नशे में पहले बच्चे की मां के साथ दुष्कर्म करना चाहते थे, मगर जब क्चर महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसका बच्चा लेकर भाग गए थे।

जब बच्चा रात को रोने लगा तो आरोपियों ने उसके मुंह में सेब ठूंस दिया, इससे बच्चे की मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपियों ने बच्चे के शव को जंगल में दफना दिया था। इस वारदात के बाद 8 सितंबर को जतिंदर को गिरफ्तार किया गया था। उसे 6 दिन के रिमांड के बाद अम्बाला सेंट्रल जेल में भेज दिया था। जतिंदर की टांग में गैंग्रीन बीमारी थी। इसलिए नए वह अक्सर बीमार ही रहता था। कई दिन से जेल की डिस्पेंसरी में भर्ती था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.