Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘नए साल का तोहफा’, यहां 2 मैगा इंफ्रास्ट्रक्चर शुरू करने की घोषणा…जानिए क्या है खास

18

चंडीगढ़: पंचकूला मैट्रोपॉलिटन डिवैल्पमैंट अथॉरिटी (पी.एम.डी.ए.) ने पंचकूला शहरवासियों को ‘नए साल का तोहफा’ देते हुए 2 बड़ी परियोजनाएं शुरू करने की घोषणा की है। इन परियोजनाओं में घग्गर पुल और सैक्टर-3/21 रोड पर गोल्फ जलधारा सौंदर्या करण क्लब के पास घग्गर नदी पर परियोजनाएं मंजूर पुल का निर्माण (अनुमानित लागत 32.50 करोड़ रुपए) तथा पंचकूला शहर से गुजरने वाली 2 जल धाराओं का सौंदयीकरण (अनुमानित लागत 95.42 करोड़ रुपए) शामिल है। इनमें माता मनसा देवी मंदिर से राजीव-इंदिरा कालोनी होते हुए पंजाब सीमा तक (लंबाई 5.60 कि.मी.) और सैक्टर-1 से इंडस्ट्रीयल – एरिया होते हुए पंजाब सीमा तक सिंह नाला चौ (लंबाई 5.30 कि.मी.) की जलधाराएं शामिल हैं।

पी.एम.डी.ए. के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों कार्यों के टैंडरों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित ‘हाई-पावर्ड परचेज कमेटी’ की बैठक में स्वीकृति दी गई। ये परियोजनाएं पंचकूला के निवासियों और विभिन्न रैजीडैंट वैल्फेयर एसोसिएशनों की लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुरूप मंजूर की गई हैं। शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पी.एम.डी.ए. के सी.ई.ओ. के.एम. पांडुरंग के व्यक्तिगत हस्तक्षेप से इन परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.