Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बेमेतरा के जाता में तलवार से युवक की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

16

बेमेतरा: साल 2025 के आखिरी दिन, जब पूरा देश नए साल के स्वागत की तैयारी कर रहा है, बेमेतरा जिले के साजा ब्लॉक से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. साजा ब्लॉक मुख्यालय के पास स्थित जांता गांव में बीती रात करीब 03 बजे बाबा गुरुघासीदास जयंती कार्यक्रम की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक युवक की तलवार मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. साजा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुरानी रंजिश के कारण की गई हत्या

साजा थाना पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान जांता निवासी नरेश डहरे के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के कारण आरोपी मुस्कान ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. आरोपी ने तलवार से नरेश पर हमला किया, जिसे आनन फानन में साजा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया है.

मृतक के परिजनों ने थाने में किया हंगामा

घटना के बाद से ही गांव में भारी तनाव है. मृतक के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में साजा पुलिस थाने पहुंचे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी मुस्कान की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है.मामले की गंभीरता को देखते हुए साजा थाना प्रभारी सत्य प्रकाश उपाध्याय ने त्वरित कार्रवाई की है. पुलिस टीम ने आरोपी मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया है.वहीं मृतक के भाई ने मीडिया से बातचीत करते हुए शासन प्रशासन से बच्चों के लिए आर्थिक मदद करने एवं मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है.

मेरे भाई की हत्या की गई है.लेकिन यदि उस पर कार्रवाई नहीं की गई और उसे छोड़ दिया गया तो आने वाले समय में कई लोगों की हत्या कर सकता है. आरोपी पहले भी अपराध कर चुका है- ओम डेहरे, मृतक का भाई

मृतक के 2 बच्चे है,परिजनों ने सहायता की लगाई गुहार

साजा में हुए इस हत्याकांड ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है. मृतक नरेश डहरे अपने पीछे एक 2 साल का बेटा और महज 15 दिन की मासूम बेटी को छोड़ गया है. फिलहाल साजा थाना की पुलिस मामले की विस्तार से जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.