Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग तेज: अनशन पर बैठे राहुल क्रांति की बिगड़ी तबीयत, NDA विधायक... मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल...

फड़ी वालों सहित हड़ताल पर जाएंगे आढ़ती, जानें क्या है मामला

34

जालंधर: मकसूदां सब्जी मंडी में पार्किंग व रिटेल फड़ी वालों से अवैध तरीके से तय दामों से ज्यादा पैसे वसूले जाने के मामले में तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर मकसूदां सब्जी मंडी में आढ़तियों ने मीटिंग भी की जिसमें तय हुआ कि आढ़तियों का एक समूह पंजाब के सी.एम. से लेकर एग्रीकल्चर मिनिस्टर, जिलाधीश, डी.एम.ओ., मार्कीट कमेटी के सैक्रेटरी और चेयरमैन को मांग पत्र सौंपेंगे। अगर उसके बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला तो मंडी के सारी आढ़ती फड़ी वालों समेत अनिश्चित समय की हड़ताल पर चले जाएंगे जिसकी जिम्मेदारी सिर्फ प्रशासन की होगी।

आढ़ती शंटी बत्रा ने बताया कि इस मीटिंग में फड़ी वालों को विशेष तौर पर बुलाया गया है। ‘आप’ नेता दिनेश ढल्ल के भाई एवं पार्षद अमित ढल्ल भी इस मीटिंग में मौजूद थे। फड़ी वालों ने अपनी सारी समस्या उनके समक्ष रखते बताया कि जो प्रति माह की फीस 3 हजार रुपए मार्कीट कमेटी उनसे लेती थी वह एडवांस ले चुकी है लेकिन उसके बावजूद ठेकेदार के कारिंदे गुंडागर्दी के साथ उनसे एक दिन में दो बार 200-200 रुपए की पर्ची कटवाते हैं। एक तरफ वह पहले से ही 3 हजार रुपए दे चुके हैं लेकिन उनसे 12 हजार रुपए और लिया जा रहा है जो सरेआम धक्केशाही है। फड़ी वालों ने इस मुद्दे को भी उठाया मना करने पर उनसे मारपीट भी हुई जबकि ठेकेदार के करिंदे बंदूक लेकर भी आए थे।

शंटी बत्रा ने कहा कि सोमवार को फड़ी वालों ने हड़ताल पर जाने को कहा था लेकिन आढ़तियों ने उनसे 2 दिन का समय ले लिया है। 2 दिनों में वह सोमवार को सरकारी छुट्टी के बाद मंगलवार को वह सभी को मांग पत्र देंगे लेकिन कोई हल नहीं निकला तो वह फड़ी वालों के साथ हड़ताल पर उतर जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह मांग में साफ कहेंगे कि ठेकेदार तय सरकारी फीस ही ले। अगर बात नहीं सुनी गई तो वह हड़ताल करके ठेका रद्द करने की मांग करेंगे और फिर ठेका रद्द करवाकर ही हड़ताल खत्म करेंगे। आढ़ती मोनू पुरी ने कहा कि फड़ी वालों से हो रहा धक्का सीधे तौर पर आढ़तियों पर असर डाल रहा है जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडी के सभी आढ़ती फड़ी वालों के समर्थन में हैं।

उधर, ‘आप’ नेता अमित ढल्ल ने भी भरोसा दिया है कि वह ठेकेदार से बात करेंगे ताकि किसी के साथ भी धक्का न हो। उन्होंने भी फड़ी वालों का जल्द इस समस्या को हल करने को कहा है। इस मौके पर आढ़तियों में एम.जे.एस. बत्रा शंटी, मोनू पुरी, गोल्डी खालसा, करण बत्रा, महेश मखीजा, प्रवेश कुमार, डिंपी सचदेवा, ओम प्रकाश बांबरी, वैद मकनी, आशू ढल्ल, नीरज चाहल, हरनूर सिंह मिगलानी, राजिंदर कुमार, मदन गिरधर, मनदीप ओबराय, किशन अनेजा, सरजू कतियाल, मनीश बांबरी, सन्नी ओबराय, सोनू तुली, गुरप्रीत सिंह तुली, सन्नी अरोड़ा, कमल सचदेवा, अनिल अरोड़ा, राजा ओबराय, वैभव सचदेवा, हन्नी कक्कड़, गौतम, गिरिश कुमार, सुरिंदर गुगलानी, बबलू टाईगर, अमित कुमार, सौरव अरोड़ा, प्रिंस बत्रा, प्रवीण मिगलानी, सन्नी मिगलानी, बंटी धमीजा, वीरू कतियाल, योगेश कुमार, मोनू पी.पी.सी., गुरदीप मोंगिया, वीरू अनेजा, राकेश बल्लू, रोहित शर्मा, विजय कुमार, रिंकू, कमल शर्मा, संजीव शर्मा, सोनू खालसा व अन्य आढ़ती भी मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.