Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

साल के आखिरी दिन खंडवा में उमड़ा जनसैलाब, डेढ़ लाख से ज्यादा लोग पहुंचे ओंकारेश्वर धाम

33

खंडवा: देशभर के टूरिस्ट प्लेस में नए साल को लेकर पर्यटकों की बुकिंग फुल हो चुकी है. वहीं धार्मिक स्थलों पर भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. इसी तरह मध्य प्रदेश के तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में महादेव के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. साल 2025 खत्म होने से एक दिन पहले डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान कर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नए बस स्टैंड से पर ही बड़े वाहनों का प्रवेश रोक लगा दी है.

नव वर्ष की अगवानी के लिए ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में भारी तादाद में श्रद्धालुओं का जमावड़ा हुआ है. दो दिन से श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ गई है. जिससे गर्भगृह में बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए 3 से 4 घंटे लग रहे हैं. दर्शन की लाइन मंदिर के सामने दुकानों से भी आगे पुराने पुल तक पहुंच गई है. इधर मंदिर में भीड़ को देखते हुए जेपी चौक पर स्टॉपर लगाकर श्रद्धालुओं को रोका जा रहा है.

घाटों पर सुरक्षा का इंतजाम, एसडीआरएफ के जवान तैनात

नागर घाट, संगम घाट, ब्रह्मपुरी, गोमुख, अभय, कोटितीर्थ सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अलसुबह ही स्नान के लिए पहुंच रहीं है, इसको देखते हुए इन सभी घाटों पर एसडीआरएफ के जवान, परिषद के कर्मचारी और पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है. दो दिन में तीन लोगों को जवानों ने डूबने से बचाया. वहीं सुरक्षा नाव से भी घाटों की निगरानी की जा रही है.

1 जनवरी तक नाव संचालन पर रोक

प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए 1 जनवरी तक नर्मदा नदी में नाव के संचालन पर रोक लगा दी है. नर्मदा नदी में सुरक्षा नाव भी चलाई जा रही है. जिससे नाव पर नजर रखी जा रही है. इसके साथ ही नगर परिषद द्वारा मुनादी कराई जाकर श्रद्धालुओं को अलर्ट किया जा रहा है. साथ ही नाविकों को चेता रहे हैं कि प्रतिबंध के बाद अगर वे नाव चलाते हैं तो कार्रवाई के साथ ही नाव जब्त कर ली जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.