Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पंजाब में बंद पड़े Bank खातों को लेकर बड़ी खबर, करोड़ों रुपए होंगे Transfer

22

चंडीगढ़: पंजाब में पिछले 10 साल से बंद पड़े बैंक खातों को लेकर अब बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में इन खातों में जमा 450 करोड़ रुपये अब भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) में ट्रांसफर किए जाएंगे। खास बात यह है कि इन बंद खातों में पंजाब सरकार के कई विभागों का पैसा भी शामिल है, जो अब RBI को भेजा जा रहा है। ये खाते पिछले 10 वर्षों से निष्क्रिय पड़े थे और न तो किसी ने इनमें से पैसा निकाला और न ही कोई दावा किया।

एक बैंक अधिकारी के अनुसार, अलग-अलग बैंकों द्वारा यह राशि RBI के जरिए भारत सरकार के डिपोज़िटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड में जमा करवाई गई है। अधिकारी ने बताया कि सरकारी विभागों में आने वाली ग्रांट्स के लिए अलग-अलग खाते खोले जाते हैं, जिन्हें 4–5 साल में खर्च करना होता है। कई बार किसी कारण ग्रांट्स खर्च नहीं हो पातीं और अफ़सरों या कर्मचारियों के बदलने पर नए लोगों को इन खातों की जानकारी नहीं होती। ऐसे में खाते निष्क्रिय हो जाते हैं।

बैंक अधिकारी ने यह भी बताया कि RBI के निर्देशों पर लगातार ऐसे खातों की पहचान की जा रही है, जिनमें वर्षों से कोई ट्रांज़ैक्शन नहीं हुआ है। कई मामलों में परिवारों को अपने सदस्यों के बैंक खातों की जानकारी तक नहीं होती। खाताधारक की मृत्यु के बाद ट्रांज़ैक्शन बंद हो जाते हैं और खाते  डॉर्मेंट (Dormant) हो जाते हैं। पंजाब के बैंकों में ऐसे बंद पड़े खातों में कुल मिलाकर 2,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.