Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एटा के करोड़पति रहे बुजुर्ग की लावारिस मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, 'रक्तदाता समूह' ने किया... झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला: सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सभी... दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या: आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रह... भोपाल में हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा: नाइट शिफ्ट पर निकले पति ने मोमोज के ठेले पर देखा पत्नी का सच कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल

कानपुर: मौत बनकर आई 15 रुपये की उधारी! दुकानदार पर खौलता तेल फेंककर युवक फरार

30

उत्तर प्रदेश के कानपुर के रावतपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां मसवानपुर इलाके में मोमो बेचने वाले एक दुकानदार पर दो युवकों ने सिर्फ 15 रुपये के लेन-देन के विवाद में खौलते तेल की कढ़ाही फेंक दी. इस हमले में दुकानदार गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित की हालत नाजुक बताई जा रही है.

मसवानपुर निवासी शिवसेवक शर्मा रामलला बाजार क्षेत्र में मसवानपुर तिराहे पर ठेले पर मोमो और वेज रोल बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. मंगलवार की रात दो युवक उनके ठेले पर मोमो खाने पहुंचे. खाने के बाद कुल बिल 115 रुपये का हुआ, लेकिन युवकों ने केवल 100 रुपये ही दिए और बाकी 15 रुपये बाद में देने की बात कहने लगे.

15 रुपये का क्या है विवाद?

दुकानदार शिवसेवक ने उधार देने से इनकार करते हुए कहा कि अगर पूरे पैसे नहीं हैं तो 15 रुपये का एक वेज रोल वापस कर दें. इसी बात पर दोनों युवकों की दुकानदार से कहासुनी शुरू हो गई. युवक यह कहते हुए जाने लगे कि पैसे बाद में ले लेना, लेकिन जब दुकानदार ने उन्हें रोका तो दोनों आगबबूला हो गए और मारपीट शुरू कर दी.

विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर युवकों में से एक ने ठेले पर रखी कढ़ाही में खौलता हुआ तेल उठाकर सीधे शिवसेवक शर्मा पर फेंक दिया. अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. दुकानदार की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े. दोनों आरोपी युवक भागने लगे, लेकिन लोगों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जिसकी पहचान शिवम मिश्रा निवासी रावतपुर मसवानपुर के रूप में हुई. दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया.

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी रावतपुर मनोज मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो चुकी है. शिवम मिश्रा को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि दूसरे युवक के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है. पकड़े गए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.