Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कोहरे की ‘सफेद दीवार’ में उलझी दिल्ली! IGI एयरपोर्ट पर उड़ानों का अकाल, घंटों देरी से चल रही हैं ट्रेनें

17

उत्तर भारत में इन दिनों भीषण सर्दी का कहर देखने को मिल रहा है. पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी सर्दी से लोग परेशान नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही हर रोज पारा गिरता जा रहा है. दिल्ली-एनसीआर-नोएडा सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में आज भी घना कोहरा छाया है. यही वजह है कि इसका सीधा असर फ्लाइट और ट्रेनों पर पड़ रहा है. कई ट्रेनों घंटों की देरी से चल रही हैं. तो फ्लाइट भी अपने समय पर उड़ान नहीं भर पा रही हैं. मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है.

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तर-पूर्व के राज्यों में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा आने वाले कुछ दिनों तक देखने को मिलेगा. साथ ही कई जगहों पर शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी.

ट्रेनों पर पड़ा बुरा असर

कोहरे के कारण कई ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं. राजधानी दिल्ली पहुंचने वाली लगभग सभी ट्रेनें 1 से 2 घंटे की देरी से चल रही हैं.बीते दिन मंगलवार को 100 से ज्यादा ट्रेनें 2 से 15 घंटे की देरी से चली हैं. तेजस एक्सप्रेस जैसी VIP ट्रेनें भी 11 घंटे लेट रहीं. आज भी आलम कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है. विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण ट्रेन आउटर स्टेशन पर खड़ी नजर आ रही हैं. बुधवार को नई दिल्ली और उसके आसपास से चलने वाली 104 ट्रेन लेट हैं. जबकि दो ट्रेन को डायवर्ट किया गया है.

उड़ानें भी बुरी तरह प्रभावित

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर बुधवार को 148 फ्लाइट कैंसिल की गई. जिनमें 78 अराइवल और 70 डिपार्चर फ्लाइट हैं. कई फ्लाइट डायवर्ट भी की गईं. बुधवार को भी एक दर्जन से ज्यादा फ्लाइटें कैंसिल हो चुकी हैं. दूसरी तरफ उड़ान और लैंड करने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. यात्री एयरपोर्ट पर ही अपनी उड़ान का घंटों से इंतजार कर रहे हैं. कोहरे को देखते हुए IGI एयरपोर्ट की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है. इसमें कहा गया है कि अपनी फ्लाइट का लेटेस्ट अपडेट देखकर ही एयरपोर्ट पहुंचे.

इंडिगो ने जारी किया बयान

इंडिगो ने भी घने कोहरे के बाद एडवाइजरी जारी की है.इसमें कहा गया है कि उत्तरी क्षेत्र में घना कोहरा बना हुआ है, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई है और फ्लाइट शेड्यूल में लगातार रुकावट आ रही है. हम सलाह देते हैं कि आप अपनी फ्लाइट का स्टेटस देखते रहें. अगर आपकी फ्लाइट प्रभावित होती है, तो आप आसानी से अपनी यात्रा रीबुक कर सकते हैं या के जरिए रिफंड क्लेम कर सकते हैं.

आगे कहा कि कोहरे से सड़क यातायात भी प्रभावित हो सकता है, इसलिए अपनी यात्रा के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय रखने से आपकी यात्रा अधिक आरामदायक हो सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.