Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब

भारतीय वायूसेना में फ्लाइंग ऑफिसर की पद पर तैनात हुई हरियाणा की बेटी, हासिल किया चौथा रैंक

7

बराड़ा:  बराड़ा के गांव कंबास की बेटी ईशा भारतीय वायूसेना में फ्लाइंग ऑफिसर की पद पर तैनात हुई हैं। उसकी इस उपलब्धि पर उसके माता-पिता समेत परिवार, सरपंच व गांव में खुशी का माहौल है। गांव की सरपंच पूजा और अध्यापक जसबीर सिंह ने परिवार का मुंह मीठा करवाकर उन्हें बधाई दी। इशा के परिजनों ने बताया कि ईशा का ऑल इंडिया में चौथा रैंक आया है। उसके पिता सोमनाथ हरियाणा पुलिस में हैं जबकि मां संगीता गृहणी हैं। ईशा की छोटी बहन एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है।

तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी और एक साधारण से परिवार की ईशा की इस बड़ी उपलब्धि से पूरे परिवार का सिर फख्र से उठ गया है। सरपंच पूजा और मास्टर जसबीर सिंह ने ईशा के माता-पिता को बधाई दी और मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया। पूजा ने कहा कि बेटियां पढ़-लिखकर देश और अपने माता का नाम रोशन कर रही हैं। ईशा ने भी अपने गांव का नाम देशभर में चमकाया है।

उल्लेखनीय है कि पूजा भी पढ़ी लिख सरंपच हैं। वह भी डबल एमए के साथ जेबीटी की पढ़ाई कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भी बेटियों को पढ़ाने पर जोर दे रही है। समाज की अन्य बेटियों को भी ऐसी होनहार बेटियों से सीख लेनी चाहिए और अच्छा मुकाम हासिल करना चाहिए। सरपंच ने कहा कि गांव में बेटियों को पढऩे के लिए वह पे्ररित करती रहती हैं और हमेशा मदद के लिए तैयार हैं। वहीं, साथ लगते गांव कंबासी निवासी और बराड़ा मार्केट कमेटी के चेयरमैन कुलराज शर्मा ने भी इशा और उसके परिवार को बधाई दी। ईशा  अपनी ट्रेनिंग के लिए बीते कल हैदराबाद में रवाना हो गई। पिता सोमनाथ ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है, जिसने अपनी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.