Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

“उत्तराखंड में नस्लभेद का नंगा नाच!” त्रिपुरा के छात्र की हत्या पर केजरीवाल का बड़ा हमला, सरकार को बताया ‘विफल’

11

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने त्रिपुरा के छात्र की दुखद मौत पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित उत्तराखंड के देहरादून में नस्लभेद के चलते त्रिपुरा के छात्र की निर्ममता से हत्या कर दी गई है. अरविंद केजरीवाल ने छात्र की मौत को बेहद चौंकाने वाला और हृदयविदारक बताया है.

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा निवासी एमबीए छात्र की देहरादून में सिर्फ उसकी पहचान के कारण चाकू मारकर हत्या कर दी गई. एमबीए छात्र की हत्या न सिर्फ एक अपराध है, बल्कि पूरी व्यवस्था पर एक कलंक है. ऐसे घृणित अपराधों के खिलाफ देश को एक राष्ट्रीय कानून की जरूरत है.

उत्तराखंड में ऐसी उम्मीद नहीं

सोशल मीडिया पर देहरादून में त्रिपुरा के छात्र की हत्या की खबर को साझा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में ऐसी उम्मीद नहीं थी. यह बहुत ही दुखदायी है. त्रिपुरा के एक युवा एमबीए छात्र की उसकी पहचान के कारण चाकू मार दिया गया. यह पूरी व्यवस्था और मानवता के लिए एक कलंक है.

अरविंद केजरीवाल ने मांग की कि देश को नस्लवाद और घृणित अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एक राष्ट्रीय कानून की जरूरत है. उन्होंने कहा कि इस मामले में न्याय त्वरित और मिसाल कायम करने वाला होना चाहिए.

नस्लीय टिप्पणी का विरोध किया था

आम आदमी पार्टी का कहना है कि भाजपा शासित उत्तराखंड के देहरादून में त्रिपुरा के छात्र अंजेल चकमा की हत्या कर दी गई. इस छात्र की हत्या इसलिए हुई, क्योंकि उसने नस्लीय टिप्पणी का विरोध किया और हमलावरों को नस्लीय टिप्पणी करने से मना किया. जिसके बाद हमलावरों ने अंजेल चकमा को सरेआम सड़क पर पीटा और उसे बुरी तरह से घायल कर दिया. कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद उसकी मौत हो गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.