Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

भगोड़े के ठप्पे पर ललित मोदी की सफाई! भारत सरकार से मांगी माफी, कहा— “मेरे दिल में देश के लिए सिर्फ सम्मान”

4

करीब एक हफ्ते पहले ललित मोदी का एक वीडियो पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. यह वीडियो विजय माल्या की 70वें जन्मदिन की पार्टी का था. इस वीडियो में ललित मोदी ने मजाक में दोनों को भारत के ‘दो सबसे बड़े भगोड़े’ बताया था. वीडियो में ललित के साथ विजय माल्या भी थे. उनके इस वीडियो पर बवाल मच गया.

वहीं, अब ललित मोदी ने उस ‘सबसे बड़े भगोड़े’ वाली टिप्पणी के लिए माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि मेरे बयान से अगर किसी को दुख हुआ तो इसके लिए मैं माफी मांगता हूं. मेरे बयान को गलत समझा गया. भारत सरकार के लिए मेरे मन में बहुत इज्जत और सम्मान है. उसका मतलब वैसा बिल्कुल नहीं था जैसा दिखाया गया. हालांकि, ललित मोदी के उस इंस्टाग्राम पोस्ट को अब हटा दिया गया है.

ललित मोदी ने मांगी माफी

भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस घटना के बाद ललित मोदी और माल्या सहित अन्य भगोड़ों को वापस लाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया था. इसके कुछ दिन बाद ललित मोदी का यह बयान सामने आया है. ललित मोदी और विजय माल्या भारत में वित्तीय घोटालों और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे हैं. ललित मोदी पर मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी मुद्रा कानूनों के उल्लंघन का आरोप है.

वहीं, विजय माल्या किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़े धोखाधड़ी और धन शोधन के मामलों में वांछित हैं. वह फिलहाल ब्रिटेन में जमानत पर है और एक ‘गोपनीय’ कानूनी मामले के कारण प्रत्यर्पण से बच रहा है.

‘हम भारत के दो भगोड़े…’

ललित मोदी के वीडियो पर भारत में सियासी हंगामा मच गया. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, चलो भारत में एक बार फिर इंटरनेट तोड़ देते हैं. जन्मदिन मुबारक हो मेरे दोस्त विजय माल्या, लव यू. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं. सोशल मीडिया यूजर्स दोनों भगोड़ों को लेकर जमकर सवाल उठाए. इसके बाद इस घटना को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार इन भगोड़ों को भारत लाने के लिए प्रतिबद्ध है.

भगोड़ों को भारत लाने के लिए प्रतिबद्ध- MEA

जायसवाल ने कहा कि हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं कि जो लोग भगोड़े हैं और भारत में कानून द्वारा वांछित हैं, वे देश लौटें. इस वापसी के लिए हम कई सरकारों के साथ बातचीत कर रहे हैं और प्रक्रियाएं जारी हैं. जायसवाल का यह बयान ललित मोदी की तरफ से इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के बाद आया था, जिसमें ललित मोदी माल्या की जन्मदिन की पार्टी में दिख रहे थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.