Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ऑटो में छिपा था 40 किलो गांजा! नाकाबंदी में स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

19

लुधियाना : स्पेशल सेल की टीम ने नाकाबंदी के दौरान चैकिंग करते हुए ऑटो में गांजा ले जा रहे एक नशा तस्कर को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 40 किलोग्राम गांजा और आटो बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ थाना पी.ए.यू. में नशा तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

ए.डी.सी.पी. इंवेस्टीगेशन अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि इंस्पैक्टर हरप्रीत सिंह दहिल इंचार्ज स्पेशल सेल की अगुवाई इंस्पैक्टर मोहन सिंह की टीम पी.ए.यू. थाने के इलाके में नशा तस्करों को काबू करने के लिए चैकिंग कर रही थी कि उन्हें सूचना मिली कि उक्त आरोपी गांजे की खेप लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपी को शकंर कालोनी निकट कूडे के डंप के पास रेड कर काबू कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि आरोपी गांजे की खेप कहां से लेकर आया था और किन किन इलाकों में सप्लाई करता है। शुरूआती जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पहले थाना सदर खन्ना में भी नशा तस्करी के आरोप में मामला दर्ज है। आरोपी ने बताया कि उसने इसी महीने गांजे की खेप समेत 3 चक्कर लगाए है। आरोपी से उसके संपर्कों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है ताकि अन्य नशा तस्करों को भी काबू किया जा सके। आरोपी से बरामद किए गए ऑटो को लेकर भी जांच की जा रही है और पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि आरोपी ने ड्रग मनी से कौन सी प्रोपर्टी या वाहन खरीदा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.