Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बीजापुर एंटी नक्सल ऑपरेशन में सफलता, दो आईईडी और माओवादी डंप बरामद

19

बीजापुर: नक्सल मोर्चे पर बीजापुर में फोर्स को बड़ी सफलता हासिल हुई है. 29 दिसंबर को कांडलापर्ती में सुरक्षाबलों की टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी. इस दौरान डिमाइनिंग कार्य के तहत कांडलापर्ती रोड पर फोर्स को नक्सलियों का प्लांट किया 5 किलो का आईईडी मिला. डिमाइनिंग की कार्रवाई में सीआरपीएफ 214 बटालियन और जिला बल की टीम शामिल थी.

मौके पर आईईडी को किया गया नष्ट

कांडलापर्ती रोड पर मिले आईईडी को सीआरपीएफ की बीडीएस टीम ने नष्ट किया है. IED को नष्ट करने के बाद सुरक्षाबलों के जवानों ने इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया. इस अभियान में नक्सलियों का बड़ा डंप भी मिला है. नक्सलियों के डंप की जानकारी इस प्रकार है.

  • पटाखे/सुतली बम – 20 नग
  • वायरलेस सेट की बैटरी
  • मोबाइल बैटरी एवं चार्जर
  • कार्डेक्स वायर एवं प्रेशर स्विच
  • माओवादी वर्दी एवं अन्य सामग्री
  • बिजली का तार
  • विभिन्न टूल्स
  • तिरपाल
  • माओवादी दस्तावेज एवं अन्य माओवादी सामग्री

गंगालूर में मिला 10 किलो का आईईडी

बीजापुर मे सुरक्षाबलों को दूसरी कामयाबी गंगालूर इलाके में मिली है. यहां के मुनगा- पेद्दाकोरमा एरिया में डिमाइनिंग के दौरान फोर्स को 10 किलो का आईईडी मिला. समय रहते बीडीएस की टीम ने इस आईईडी को डिफ्यूज कर दिया. जिससे बड़ी नक्सल घटना की साजिश फेल हो गई. गंगालूर एरिया में सुरक्षाबलों की टीम लगातार सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन की कार्रवाई चल रही है.

बीजापुर के संवेदनशील एवं माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सर्चिंग, एरिया डॉमिनेशन और गश्ती अभियान चलाए जा रहे हैं. आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और माओवादी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद हैं. आगे भी इस तरह के संयुक्त अभियानों को तेज किया जाएगा, ताकि क्षेत्र में स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास का वातावरण कायम किया जा सके- डॉक्टर जितेंद्र यादव, एसपी, बीजापुर

बड़ी नक्सल प्लानिंग फेल

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार बरामद आईईडी और डम्प से यह स्पष्ट होता है कि माओवादी लंबे समय से इस क्षेत्र में सक्रिय थे और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से तैयारी कर रहे थे. यदि समय रहते IED बरामद नहीं किया जाता, तो इससे सुरक्षा बलों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों की जान को भी गंभीर खतरा हो सकता था. सुरक्षा बलों की सतर्कता, सूझ-बूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते माओवादियों की इस नापाक साजिश को पूरी तरह विफल कर दिया गया. इस सफलता से न सिर्फ माओवादियों को बड़ा झटका लगा है, बल्कि क्षेत्र में सुरक्षा बलों का मनोबल भी और मजबूत हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.