Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

खैरागढ़ में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की हड़ताल, सरकारी दफ्तरों में कामकाज प्रभावित

19

खैरागढ़: 29 दिसंबर से छत्तीसगढ़ में अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की हड़ताल का असर दिखने लगा है. काम बंद, कलम बंद आंदोलन के चलते खैरागढ़ में शासकीय कार्यालयों का कामकाज पूरी तरह से ठप नजर आया. ब्लॉक कार्यालयों से लेकर जिला मुख्यालय तक सन्नाटा पसरा रहा और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

खैरागढ़ में हड़ताल ने पकड़ा जोर

खैरागढ़ में फेडरेशन के जिला संयोजक प्रखर शरण सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों अधिकारी कर्मचारी अंबेडकर चौक पर जमा हुए और जोरदार प्रदर्शन किया।. प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अब नई सहिबो अपन हक लेके रहिबो और बीजेपी सरकार के खिलाफ नारे लगाए. कर्मचारियों ने सरकार से मोदी की गारंटी पूरी करने की मांग की.

बीजेपी सरकार को सत्ता में आए दो वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन चुनाव के दौरान कर्मचारियों से किए गए वादे अब तक धरातल पर नहीं उतर पाए हैं. महंगाई भत्ता लंबित है, वेतन विसंगतियों का भी समाधान नहीं हुआ है. नियमितीकरण और पुरानी पेंशन योजना जैसे अहम मुद्दों पर सरकार चुप है- प्रखर शरण सिंह, जिला संयोजक, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन

कर्मचारियों की हड़ताल का व्यापक असर

खैरागढ़ में कर्मचारियों की हड़ताल का व्यापक असर पड़ता दिख रहा है. स्कूल में पढ़ाई लिखाई प्रभावित हो रही है. कई विभागों में जरूरी प्रमाण पत्र पेंशन राजस्व और विकास से जुड़े कार्य पूरी तरह प्रभावित रहे. छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो यह आंदोलन और व्यापक होगा. 31 दिसंबर तक यह आंदोलन जारी रहेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.