Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...

हरियाणा में नए साल में होंगे निकाय चुनाव, 6 निकायों में वार्डबंदी पूरी

35

चंडीगढ़: हरियाणा में नए साल पर प्रस्तावित नगर चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। फिलहाल 6 निकायों में वार्डबंदी का काम पूरा हो गया, जिनमें 3 निकायों में वार्ड भी आरक्षित किए हैं। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने वार्डबंदी का कार्य पूरा होने की अधिसूचना जारी कर दी है। जल्द ही नगर निगमों के मेयर, नगरपालिकाओं व नगर परिषदों के मेयर और अध्यक्ष पदों को आरक्षित करने का निर्णय लिया जा सकता है।

अधिसूचना के अनुसार नगर परिषद रेवाड़ी में 32 वार्ड हैं और वार्डों को सीमाएं निर्धारित कर दी हैं। नगर निगम सोनीपत में 22 वार्ड हैं और अम्बाला – में कुल 20 वार्ड हैं। इन दोनों ही नगर निगमों में भी वार्डों की सीमाएं निर्धारित कर दी हैं और इन्हीं सीमाओं के आधार पर चुनाव होगा। रेवाड़ी की धारूहेड़ा, रोहतक की सांपला नगरपालिका और हिसार की उकलाना नगरपालिका में वार्ड भी आरक्षित कर दिए गए हैं। अभी नगर निगम पंचकूला में वार्डबंदी फाइनल नहीं हो सकी है।

निकाय चुनावों के लिए भाजपा की तैयारी शुरू

निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश में अम्बाला, सोनीपत और पंचकूला में नगर निगम के चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनावी मोड में रहने वाली भाजपा ने भी तीनों नगर निगम में चुनाव के लिए कमर कस ली है। गत दिनों मुख्यमंत्री नायब सैनी विधायकों के साथ बैठक कर चुके हैं।

बताया गया कि भाजपा ने चुनावी क्षेत्र वाले अपने विधायकों को चुनावी जिम्मेदारी भी सौंप दी है। मुख्यमंत्री ने निगम से संबंधित विधायकों को चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश जारी किए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने जिला अध्यक्षों को भी निर्देश दिए कि सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत करवाएं। साथ ही 25 सितम्बर से लॉन्च हुई दीनदयाल लाडो योजना के बारे में भी लाभार्थियों को बताएं।

समय पर होंगे प्रस्तावित निकाय चुनाव : गोयल

प्रदेश के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सभी नगर निगम वाड की वार्डबंदी हो चुकी है और चुनाव तय समय पर करने के लिए प्रक्रिया तेजी से चल रही है। हरियाणा में बी. जे.पी. छोटी सरकार में भी बाजी मारेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.