Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...

SNMMCH में नवजात की चोरी, जांच के बहाने बच्चे को वार्ड से ले जाया गया था बाहर

22

धनबाद: जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जहां धनबाद ही नहीं बल्कि गिरिडीह, जामताड़ा समेत अन्य जिलों के मरीज पहुंचते हैं. लेकिन यहां की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे हैं. ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि अस्पताल के गायनी वार्ड से एक नवजात बच्चे की चोरी का मामला सामने आया है.

जांच करने के नाम पर नवजात बच्चे को वार्ड से ले जाया गया लेकिन दंपती को वापस बच्चा नहीं मिल सका. सुबह होने के बाद बच्चा चोरी को लेकर अस्पताल में हंगामा मच गया. सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित दंपती से मिलकर मामले की जानकारी ली. वहीं, मामले में अस्पताल प्रबंधन सीसीटीवी जांच की बात कह रहे हैं.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, टुंडी के मनियाडीह थाना क्षेत्र के भेलवे के रहने वाले शालिग्राम मरांडी ने अपनी पत्नी सरिता मरांडी को SNMMCH अस्पताल में प्रसव के लिए 24 दिसंबर को भर्ती कराया था. 25 दिसंबर को सरिता ने एक बच्चे को जन्म दिया. शनिवार की रात 8 बजे सरिता मरांडी अपने बच्चों के साथ गायनी वार्ड में थी.

सरिता मरांडी ने बताया कि नर्स की शक्ल में एक महिला पहुंची और बच्चे की जांच के लिए ले जाने को कहा. सरिता की सास बच्चे को गोद में उठाकर उस तथाकथित महिला नर्स के साथ वार्ड से निकल गई. वार्ड से बाहर जाने के बाद तथाकथित महिला नर्स ने बच्चे को अपनी गोद में ले ली और कहा कि जांच करने के बाद दे देंगे.

सरिता और उसकी सास को तीसरी मंजिल पर ही बैठने को कहा और तथाकथित महिला नर्स बच्चा को लेकर वहां से आगे बढ़ गई. आधे घंटे बीत जाने के बाद सरिता और उसकी सास ने बच्चा की खोजबीन शुरू की. बच्चे को ऑर्थो वार्ड के तरफ से ले जाया गया था. सरिता जब ऑर्थो वार्ड पहुंची तो देखा कि बाहर जाने के दूसरा रास्ता है. पूरे परिवार ने बच्चा की खोजबीन की लेकिन बच्चा नहीं मिला.

सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी पुलिस

सविता वार्ड के सिस्टर के पास भी गई, जिस पर सिस्टर ने कहा कि बच्चे को जांच के लिए ले जाया गया है, मिल जाएगा. रात भर सरिता और उसके पति बच्चे के लिए इंतजार करते रहे, लेकिन बच्चा नहीं मिला. सुबह होने के बाद फिर से सिस्टर के पास दोनों गए और बच्चे की मांग की. जिस पर सिस्टर का कहना था रात में हमें क्यों नहीं बताए. रात में ड्यूटी पर तैनात सिस्टर सुबह जा चुकी है. इसके बाद दंपती अन्य मरीज के परिजनों के साथ हंगामा करने लगे.

मामले की सूचना सरायढेला थाना को पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत सिंह खुद मामले की जांच में जुट गए हैं. इस मामले में सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने कहा कि बच्चा गायब होने का मामला सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा. वहीं, अस्पताल के वरिष्ठ प्रबंधक डॉक्टर सुमन कुमार ने कहा कि बच्चा गायब होने का मामला सामने आया है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.