Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सोमवार को शुभ मुहूर्त में सोयाबीन की खरीदी का दौर होगा शुरू

20

धार। मंडी में लंबे समय के अवकाश के बाद सोमवार को मुहूर्त में सोयाबीन की खरीदी का शुभारंभ होगा। अब तक सोयाबीन के दाम करीब 6000 रु क्विंटल तक भी मिले हैं। वर्तमान में धार कृषि उपज मंडी मे सोयाबीन की खरीदी बंद है। धार कृषि उपज मंडी में 20 नवंबर को मंडी फिर से शुरू होगी। इस दिन शुभ मुहूर्त पर पूजा अर्चना के बाद सोयाबीन की खरीदी का दौर शुरू होगा। इस तरह से नए साल का व्यापारी अपना कारोबार शुरू करेंगे।

जिले में इस बार सोयाबीन की बेहतर स्थिति रही है। मानसून की तमाम परेशानियों के बावजूद अंतिम दौर इस तरह से रहा, जिससे सोयाबीन को किसी तरह की नुकसानी की स्थिति नहीं बनी। साथ ही पानी की भी किसी तरह की कमी नहीं रही। सोयाबीन को लेकर अनुकूल स्थिति रही। जबकि गत कुछ वर्षों से लगातार मानसून की सोयाबीन फसल पकने के दौरान सक्रियता बन जाने से दिक्कतें आ रही थी।

फसल में अंकुरण की स्थिति बन रही थी। साथ ही फलियां में पानी लगने से दाना प्रभावित हो रहा था। सोयाबीन दागी हो रही थी। ऐसी कई विषम परिस्थितियों बन रही थी। लेकिन इस बार इस तरह के हालात नहीं बने। यही वजह है कि इस बार सोयाबीन को लेकर बाजार की स्थिति अच्छी है। धार कृषि उपज मंडी में लगातार आठ से 10 हजार बोरी के बीच में सोयाबीन की आवक हो रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.