Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

केरेडारी सहिया आई सामने, कहा- न्याय नहीं मिलने पर सोमवार को कर दूंगी काम प्रभावित

18

हजारीबाग: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरेडारी इन दिनों पूरे राज्य भर में सुर्खियों में है. दरअसल यहां परिवार नियोजन का ऑपरेशन टॉर्च की रोशनी में किया गया था. इसे लेकर प्रशासन से लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चा खूब हो रही है. वीडियो बनाकर वायरल करने वाली सहिया सरिता देवी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. वहीं सहिया ने एक और वीडियो साझा किया है, जिसमें धमकी देने की बात कही जा रही है. इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी सोशल मीडिया में पोस्ट कर सरकार की आलोचना की है.

सहिया ने लगाया गंभीर आरोप

आरोप प्रत्यारोप के बीच सहिया सरिता देवी ने गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अव्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने पर उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. उन्हें नोटिस जारी करने वाले ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री तक उसकी पहुंच है. यहां तक कि नोटिस जारी करने वालों ने सहिया को निलंबित करने की भी बात कही है. सहिया ने रविवार को चेतावनी दी है कि सोमवार से वह लोग काम भी प्रभावित कर देंगी.

नोटिस में किसी तरह की धमकी नदी दी गई है: सिविल सर्जन

मामले को लेकर हजारीबाग सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने कहा कि केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी ने अपने अधिकार के अनुसार कारण बताओ नोटिस जारी किया है. किसी तरह की धमकी नहीं दी गई है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से ऑडियो टेप कर सार्वजनिक किया जा रहा है, इसमें सहिया की गलती है. पहले भी एक बार गलती की जा चुकी है और फिर से सहिया बातचीत को वायरल कर रही हैं. जो एक गलत परिपाटी की शुरुआत है. सिविल सर्जन ने कहा कि स्पष्टीकरण के जवाब के बाद कुछ कहा जा सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.