Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कोडरमा में गहरा सकता है बिजली संकट! कई इलाकों में बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

8

कोडरमा: जिले में आने वाले कुछ दिनों में बिजली संकट गहरा सकता है. कोडरमा थर्मल पावर प्लांट की एक यूनिट 16 दिसंबर से बंद पड़ी है, जिससे 500 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाता था. वहीं, कोडरमा थर्मल पावर प्लांट और झुमरी तिलैया के बिशुनपुर ग्रिड के बीच 132 केवीए (किलोवोल्ट-एम्पीयर) कंडक्टर रिप्लेसमेंट का कार्य चल रहा है, जो अब तक पूरा नहीं हो पाया है. इस कार्य को पूरा करने में अभी एक सप्ताह का समय लग सकता है.

जनवरी से बिजली सप्लाई शुरू होने की संभावना

कोडरमा थर्मल पावर प्लांट के चीफ इंजीनियर संजय कुमार ने बताया कि वर्तमान में कोडरमा थर्मल पावर प्लांट के दो यूनिट में से केवल एक यूनिट से ही बिजली उत्पादन किया जा रहा है, जिसके कारण पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है. कोडरमा बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रणधीर कुमार के अनुसार जिले में 2 जनवरी से बिना रुकावट बिजली सप्लाई फिर से शुरू होने की संभावना है.

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रणधीर कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य को लेकर शनिवार से शहरी क्षेत्रों में 16 से 17 घंटे और ग्रामीण इलाकों में कम से कम 12 घंटे बिजली आपूर्ति बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कोडरमा थर्मल पावर प्लांट और झुमरी तिलैया के बिशुनपुर ग्रिड के बीच 132 केवीए कंडक्टर रिप्लेसमेंट के कारण यह स्थिति बनी है. उन्होंने कहा कि पहले ही अधिसूचना जारी कर 10 दिसंबर से 25 दिसंबर तक डोमचांच, मरकच्चो, सतगावां और जयनगर में 50 प्रतिशत बिजली आपूर्ति की जानकारी दी गई थी, लेकिन अब इस कार्य में अतिरिक्त समय लग रहा है.

जिले के कई क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

इधर, बिजली संकट को लेकर उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में डीवीसी (Damodar Valley Corporation) व जेबीवीएनएल (झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड) के अधिकारियों की एक बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई. इस बैठक में डीवीसी (Damodar Valley Corporation) के अधिकारियों ने बताया कि कंडक्टर बदलने के साथ-साथ, KTPS (कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन) के मेन ट्रांसफार्मर पर भी मेंटेनेंस का काम चल रहा है, जिसे 1 जनवरी तक पूरा होने की उम्मीद है. जिसके कारण शनिवार को कोडरमा के मरकच्चो, सतगावां, डोमचांच, जयनगर और हजारीबाग जिले के चलकुशा प्रखंड में सुबह नौ से शाम सात बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.